Bihar

लालू यादव पटना से दिल्ली रवाना, बोले- नरेंद्र मोदी की विदाई के लिए बेंगलुरु विपक्षी एकता मीटिंग में भी जाएंगे

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गुरुवार को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली जाने से पहले उन्होंने कहा कि वे अभी स्वास्थ्य जांच के लिए राष्ट्रीय राजधानी जा रहे हैं। जल्द ही वे पटना वापस लौटेंगे। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी की विदाई के लिए बेंगलुरु में इस महीने होने वाली विपक्षी एकता की दूसरी बैठक में शामिल होंगे। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई द्वारा चार्जशीट दाखिल करने को उन्होंने फालतू बात बताया। बता दें कि लालू यादव का पिछले साल दिसंबर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उन्हें समय-समय पर हेल्थ चेकअप की जरूरत है।

लालू यादव ने दिल्ली जाने से पहले पटना एयरपोर्ट पर गुरुवार को मीडिया से बाचतीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे ब्लड टेस्ट करवाने दिल्ली जा रहे हैं। यह टेस्ट यहां नहीं होता है इसलिए दिल्ली जाकर करवाएंगे। लालू ने कहा कि वे दिल्ली से लौटकर आएंगे फिर विपक्षी एकता बैठक में शामिल होने के लिए बेंगलुरु जाएंगे। नरेंद्र मोदी की विदाई की तैयारी करनी है। बता दें कि विपक्षी एकता बैठक का दूसरा चरण बेंगलुरु में 17 और 18 जुलाई को आयोजित होने की संभावना है।

दिल्ली जाने से पहले लालू ने शिक्षा मंत्री को बुलाया

आरजेडी सुप्रीमो ने दिल्ली रवाना होने से पहले गुरुवार सुबह शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को मिलने के लिए बुलाया। चंद्रशेखर राबड़ी आवास पर लालू यादव से मिलने पहुंचे। बताया जा रहा है कि लालू ने शिक्षा विभाग में आईएएस केके पाठक को लेकर मचे घमासान पर उनसे बातचीत की। लालू से मिलने के बाद मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि उनका केके पाठक से कोई विवाद नहीं है। वे स्थिति को देख रहे हैं। सभी चीजों को देखने के बाद ही कुछ बोलेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

4 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

14 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

17 घंटे ago