Bihar

बिहार: दुष्कर्म-हत्या के आरोपी के घर आगजनी, कार-बाइक-फर्नीचर जलकर राख; 10 साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी

बिहार के बेगूसराय में दस साल की मासूम के साथ हैवानियत की खबर सामने आई है. बदमाशों ने मासूम को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी है. पुलिस ने एक घर के बेसमेंट से बच्ची के शव को बरामद किया है. यह पूरा मामला जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. परिजनों के अनुसार 24 जुलाई को बच्ची मेहंदी के पत्ते तोड़ने के लिए गई थी. लेकिन, इसके बाद गुरुवार की शाम को उसकी लाश मिली.

हत्या के बाद बेसमेंट में छिपाया शव

बच्ची के साथ हैवानियत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. इस घटना से लोग आक्रोशित है. दरिंदों ने बच्ची की हत्या के बाद उसके शव को बेसमेंट में छिपा दिया था. जानकारी के अनुसार बच्ची जब अपने घर नहीं पहुंची थी. इसके बाद परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरु की. लेकिन, परिजन बच्ची का पता नहीं लगा पाए. इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी. पुलिस ने भी काफी खोजबीन की. आखिरी में डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस ने बच्ची के शव का पता लगाया जा सका. परिजनों ने कहा कि बच्ची मेंहदी के पत्तों को तोड़ने गई थी. उसी दौरान हैवानों ने बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद उसकी हत्या कर दी और शव को छिपा भी दिया.

डॉग स्क्वायड की मदद से शव की हुई तलाश

बच्ची के शव को बरामद करने के बाद पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में तेघड़ा एसडीपीओ डॉ. रविंद्र मोहन ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि परिजनों ने थाने को सूचना दी थी. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और डॉग स्क्वायड को बुलाया. इसकी मदद से ही शव का पता लगाया जा सका. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इसके रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

छह बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं इस मामले में एसपी ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि 24 जुलाई को नाबालिग के घर से गायब होने की सूचना मिली थी. पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक नाबालिग लड़की घर से किसी काम से निकली थी वह नहीं लौटी. इसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया था. पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी. इसी क्रम में पुलिस ने गुरुवार की रात एक घर से लड़की के शव को बरामद कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिनकी गिरफ्तारी की गई है उनमें घर का मालिक सुदीप कुमार उर्फ गुड्डू सिंह, ओम कुमार, नौकर महेश, पूर्व मुखिया राकेश कुमार, नवीन कुमार और संजीव कुमार शामिल हैं. बता दें कि 10 फीट खुदाई करने के बाद शव मिला है.

आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर किया हमला

बच्ची की हत्या के बाद उसके शव को घर में दफना दिया गया. इस घटना पर लोगों में आक्रोश है. यही कारण है कि आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर हमला कर दिया है. साथ ही लोगों ने जमकर बवाल काटा और जमकर तोड़फोड़ की. यही नहीं स्थानीय लोगों ने आगजनी भी की है. आरोपी के घर में खड़ी बाइक, कार और फर्नीचर को आग के हवाले कर दिया गया. बताया जा रहा कि आरोपी गुड्डू सिंह के कैंपस में आक्रोशित भीड़ आ गई और जमकर तोड़फोड़ व हंगामा किया.

बताया जा रहा कि 24 जुलाई की सुबह 10 बजे 10 साल की एक मासूम बच्ची गुड्डू सिंह के कैंपस में मेहंदी तोड़ने के लिए गई थी. इसके बाद से ही बच्ची लापता थी. परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने बच्ची का पता लगाया. साथ ही आरोपियों की भी इस मामले में गिरफ्तारी हुई है. वहीं, स्थानीय लोग इस घटना के बाद आक्रोशित है. फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. स्थानीय लोगों के बवाल के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है. पुलिस इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल में सड़े-गले अवस्था में मिले शव मामले में ह’त्या की FIR दर्ज, DMCH में कराया गया पोस्टमार्टम 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…

12 मिनट ago

छोटू ह’त्याकांड के गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकारी कांड में अपनी संलिप्तता, पूर्व के बकाया व आपसी रंजिश को लेकर दिया था घटना को अंजाम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [बिपुल कुमार सिंह] : विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 129/26 छोटू हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त…

22 मिनट ago

समस्तीपुर : राजधानी एक्सप्रेस में 26 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPX एक्ट के तहत केस दर्ज

समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा विशेष जांच अभियान के दौरान राजधानी…

44 मिनट ago

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

10 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

10 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

16 घंटे ago