Bihar

बिहार: कोचिंग शिक्षक को छात्रों ने बेल्ट से पीटा, कपड़े उतरवाकर बगीचे में कराया उठक-बैठक; वीडियो वायरल

बिहार में मोतिहारी के घोड़ासन में एक कोचिंग संस्थान के शिक्षक की उसके ही छात्रों द्वारा पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिक्षक पर अश्लीलता का आरोप लगाकर उसके ही छात्र पिटाई करते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में गुस्साए छात्र शिक्षक को बगीचे में लेकर जाते हैं और उसकी बेल्ट से पिटाई करते हैं।

वायरल वीडियो घोड़ासहन स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान के पास की है। सभी छात्र और शिक्षक एक ही गांव के रहने वाले हैं। छात्रों का आरोप है कि पढ़ाई के दौरान कोचिंग के शिक्षक उनके साथ अश्लील हरकत करता है और अमर्यादित बातें करता है। शिक्षक की करतूत से परेशान होकर छात्र उसे बहाने से बुलाकर बगीचे में ले गए और दोस्तों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई की और पिटाई का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया।

वहीं शिक्षक का कहना है कि पिछले दिनों उसने छात्रों को शरारत करने पर डांटा था। इसी से नाराज होकर बात करने के बहाने उसे बुलाकर बगीचे में ले गए और मारपीट शुरू कर दी। इस मामले में फिलहाल पुलिस को किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है हालांकि पुलिस ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

1 मिनट ago

समस्तीपुर में DRUCC की बैठक में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार पर मंथन, सुझावों पर कार्रवाई का आश्वासन

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मंथन सभागार में शुक्रवार को मंडल रेल…

34 मिनट ago

शहर से सटे बिशनपुर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड संख्या-5 में शुक्रवार की रात एक बंद…

57 मिनट ago

ससुराल में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दामाद समेत दो गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा…

1 घंटा ago

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

17 घंटे ago