Bihar

बिहार: ‘बीजेपी विधायक करवा सकते हैं मेरी हत्या’, वीडियो बनाया और 12 घंटे बाद तालाब में मिला शव

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक पूर्व पंचायत समिति सदस्य जीतू भगत की हत्या हो गई है जिसके मर्डर केस में मोतिहारी की पिपरा विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मृतक जीतू भगत ने हत्या से पहले एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था जिसमें विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव से जान का खतरा बताते हुए कहा था कि विधायक उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। मृतक की पत्नी की शिकायत पर विधायक को हत्या के केस का आरोपी बनाया गया है। वहीं विधायक ने इसे उनको फंसाने की राजनीतिक साजिश करार दिया है।

पुलिस के मुताबिक महुवाहा गांव के पूर्व पंचायत समिति सदस्य जीतू भगत रविवार की रात लापता हो गए थे। परिवार ने बताया कि जीतू भगत को एक फोन आया था जिसके बाद वो अहले सुबह गए थे जिसके बाद नहीं लौटे। बाद में पुलिस ने सोमवार को उनका शव कुड़िया गांव में एक तालाब से बरामद किया। पिपरा थाना का एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को भी कथित तौर पर जीतू भगत का एक वीडियो मिला है जिसमें वो विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव से खुद को जान का खतरा बता रहे हैं। एसएचओ ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और इस समय किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पिपरा थाना में जीतू भगत की पत्नी सुमन देवी की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव और जीतू भगत के बीच पैसों को लेकर कोई विवाद चल रहा था। पत्नी ने आरोप लगाया है कि विधायक ने साजिश करके उनके पति की हत्या करवाई है। पत्नी ने विधायक के साथ ही संजय कुमार और लेखा प्रसाद को भी नामजद किया है।

हत्या के केस में आरोपी बनाए गए विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव ने हिन्दुस्तान टाइम्स को फोन पर बताया कि उनको राजनीतिक साजिश करके फंसाया जा रहा है। यादव ने कहा- “राजनीतिक कारणों से इस मामले में मुझे घसीटा जा रहा है। जीतू भगत जब तक बीजेपी में था तब तक मैं उसे जानता था। लेकिन पिछले एक साल से मेरा उससे कोई संपर्क नहीं रहा है।” पूर्वी चंपारण के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

2 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

3 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

13 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

18 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

23 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

1 दिन ago