Bihar

बिहार में बीस हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, पूछताछ के बाद कोर्ट में पेशी

बिहार के नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने आज घुस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. संतोष कुमार को हरनौत ब्लॉक के पूरब पुराना थाना के पास गली 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र की परिवादिनी शोभा कुमारी ने 26 अप्रैल 2023 को शिकायत दर्ज कराई थी.

शोभा कुमारी ने ये आरोप लगाया था कि राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार ने जमीन का परिमार्जन करने के लिए रिश्वत की मांग की थी. जिसके बाद ब्यूरो द्वारा सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा 20,000/- (बीस हजार) रुपये रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया. आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्ता पुलिस उपाधीक्षक शिव कुमार साह के नेतृत्व में एक धावा दल का गठन किया गया, जिनके द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त संतोष कुमार, राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया.

अभियुक्त को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय, निगरानी, पटना में पेश किया जायेगा. उसके साथ एक बिचौलिए को भी पकड़ा गया था. लेकिन उसे छोड़ दिया गया. राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार के खिलाफ सोमवार को निगरानी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस उपाधीक्षक शिव कुमार साह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जाएगी. इसके बाद ब्यूरो के न्यायालय के समक्ष उसे प्रस्तुत किया जायेगा. वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों का दावा है कि राजस्व कर्मचारी को निगरानी की टीम ने बस में से गिरफ्तार किया है.

Avinash Roy

Recent Posts

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

28 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

2 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

3 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

4 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

14 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

15 घंटे ago