बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र सोमवार से आरंभ हो रहा है. इस दौरान दोनों सदनों में कुल पांच बैठकें होंगी. सदन की कार्यवाही आरंभ होने के पूर्व हुई सर्वदलीय बैठक में भाजपा के बहिष्कार को देखते हुए सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों पक्षों के मुख्य सचेतकों ने अपने-अपने विधानमंडल सदस्यों को पटना में ही रहने का निर्देश जारी किया है.
सत्र के दौरान प्रथम अनुपुूरक बजट समेत कई विधेयक पेश किये जाने की संभावना है. मुख्य विपक्षी दल भाजपा सदन में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया के साथ-साथ अन्य मसलों पर सरकार को घेरने का ऐलान कर चुकी है. वहीं, सत्ता पक्ष भी विपक्ष के हमले पर सरकार का बचाव रणनीति बनाकर करने की तैयारी में है.
विधान मंडल सत्र को लेकर सोमवार से आसपास क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. सत्र चलने तक आसपास के इलाके में धरना-प्रदर्शन पर रोक रहेगा. बिहार विधान मंडल में पास के बगैर किसी को प्रवेश की इजाजत नहीं होगी. पटना सदर अनुमंडल दंडाधिकारी ने सत्र की अवधि तक धारा-144 लागू किया है. इसका उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी. सत्र के दौरान सुरक्षा को लेकर 80 मजिस्ट्रेट के साथ लगभग 400 पुलिस बल विभिन्न जगहों पर तैनात रहेंगे. आर ब्लॉक चौराहा, मुख्य सचिवालय के मेन गेट, यारपुर रेल गुमटी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चौकस रहेगी. संगठनों के द्वारा मांगों को लेकर प्रदर्शन किये जाने पर गर्दनीबाग धरना स्थल पर भी मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं. वहां पर संगठन की ओर से ज्ञापन ले लिया जायेगा.
समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…
शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…
जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…