Bihar

बिहार: बेटी को मां ने दी प्यार करने की खौफनाक सजा, बेटों संग मिलकर मौत के घाट उतारा; घर में ही दफनाया

बिहार के सीतामढ़ी जिले से हॉरर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परसौनी मैलवार में अपनी बेटी के प्रेम-प्रसंग से नाराज मां ने दो बेटों के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद बेटी के शव को घर के ही एक कमरे में दफना दिया। वारदात के बाद दोनों बेटे घर से भाग गए। मगर आरोपी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस वारदात का खुलासा सोमवार को हुआ। आशंका है कि बेटी की दो दिन पूर्व ही हत्या कर घर में शव रखा गया था। शनिवार दोपहर बाद से युवती को ग्रामीणों ने नहीं देखा।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व मां और उसके दो बेटों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने रविवार देर शाम एंबुलेंस बुलाकर शव को घर से निकालने का प्रयास किया लेकिन, ग्रामीणों के भय से ऐसा नहीं करह पाए। इसके बाद उन्होंने शव को छिपाने के लिए शौचालय की शीट फोड़कर उसे टंकी में डालना चाहा। लेकिन, इसमें सफल नहीं होने पर उसे घर के एक कमरे में गढ्ढा खोदकर दफना दिया।

इस बीच, ग्रामीणों ने संदेह होने पर महिला से उसकी पुत्री के संबंध में पूछताछ की तो उसने उसकी तबीयत खराब होने की बात कहकर टाल मटोल कर दिया। बेटी के शव को दफनाने के बाद सोमवार सुबह तीनों भागने की फिराक में थे। तभी ग्रामीणों ने महिला को पकड़ लिया लेकिन उसके दोनों बेटे भागने में सफल रहे। मृतका की उम्र महज 19 साल थी। ग्रामीणों के मुताबिक उसका किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो उसकी मां और भाइयों को रास नहीं आया।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

42 मिनट ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

55 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

2 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

9 घंटे ago