बिहार के बगहा में अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों के मनमानी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां स्वास्थ्यकर्मी बेटा ड्यूटी से नदारद रहता है और उसका पिता उसके बदले हाजिरी लगाता है. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद अस्पताल उपाधीक्षक ने जांच के बाद कार्रवाई की अनुशंसा करने की बात कही है.
अटेंडेंस बनाने का वीडियो वायरल:
पूरा मामला अनुमंडलीय अस्पताल बगहा के स्थापना कार्यालय का है. जहां स्थापना लिपिक और एक अन्य चतुर्थवर्गीय कर्मचारी की मिलीभगत से ड्यूटी से गायब रहने वाले अस्पताल के गार्ड का अटेंडेंस उसके बुजुर्ग पिता आकर बनाते हैं. लगातार तीन दिनों तक अटेंडेंस बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद इस मामले की जानकारी अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर के बी एन सिंह को हुई है. उन्होंने वीडियो में दिख रहे लिपिक और चतुर्थवर्गीय कर्मी को शो कॉज नोटिस जारी किया है.
वायरल वीडियो पहुंचा अस्पताल उपाधीक्षक के पास:
अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्हें भी सोशल मीडिया से ही हुई. जिसके बाद उन्होंने खुद से मामले की जांच की तो पाया की अस्पताल में गार्ड के तौर पर पदस्थापित राहुल मेहरा के पिता स्थापना कार्यालय में लिपिक और एक अन्य कर्मी की मिलीभगत से बेटे की हाजिरी बना रहे हैं. उन्होंने बताया की स्थापना कार्यालय की पूरी जवाबदेही लिपिक की होती है. ऐसे में लिपिक और कर्मी पूरी तरह से दोषी हैं. बता दें की अस्पताल लिपिक का नाम सत्येंद्र राव और दूसरे चतुर्थवर्गीय कर्मी का सतीश पटेल नाम है.
बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…
बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…
समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…