Bihar

RJD विधायक बच्चा पांडे मुश्किल में, उत्तराखंड कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी; जानें क्या है मामला

आरजेडी विधायक बच्चा पांडे मुश्किल में पड़ गए हैं। उनके खिलाफ उत्तराखंड के चंपावत कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। उत्तराखंड पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क किया है। कभी भी राजद विधायक की गिरफ्तारी हो सकती है। बच्चा पांडे सिवान के बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि हैं। मामला चेक बाउंस का है जिसमें कोर्ट ने विधायक को गिरफ्तार कर हाजिर करने का आदेश दिया है।

समाचार चैनल न्यूज़18 के मुताबिक मामला कारोबार से जुड़ा हुआ है। कांड के वादी उत्तराखंड का धान सिंह है जो एक कारोबारी है। बच्चा पांडे से उसका कारोबारी संबंध है। दरअसल बच्चा पांडे की अपनी कंस्ट्रक्शन कंपनी है जिसके लिए धान सिंह के फार्म से सामान मंगाए गए थे। नगद भुगतान के बदले पार्टी को चेक दिया गया था। धान सिंह ने जब अपने बैंक खाते में चेक भेजा तो बाउंस कर गया।

उत्तराखंड के कारोबारी धान सिंह ने इसके खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज किया। एमएलए बच्चा पांडे को उपस्थिति का आदेश दिया गया। कई नोटिस के बावजूद राजद विधायक कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। उसके बाद नाराज होकर उत्तराखंड के चंपावत सिविल जज की अदालत ने उनके खिलाफ नन बेलेबल वारंट जारी कर दिया। चंपावत एसपी को एमएलए को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड पुलिस ने बिहार पुलिस इस बाबत संपर्क किया है। उसके बाद मामला प्रकाश में आया है। बच्चा पांडे की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है या उन्हें संबंधित न्यायालय में समर्पण करना पड़ेगा। इधर पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। बिहार के राजनैतिक गलियारे में चर्चा शुरू हो गई है। विपक्षी दलों को मौका भी मिल गया है।

जानकारी के मुताबिक राजद विधायक बच्चा पांडे पर पहले से भी केस दर्ज हैं। उनके चचेरे भाई ने दरौली थाने में उनके खिलाफ एक आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया था जिसकी कार्रवाई चल रही है। चंपावत कोर्ट से आदेश से विधायक एक नई मुश्किल में पड़ गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

30 मिनट ago

समस्तीपुर DRM आवास के पास ई-रिक्शा सवार महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…

40 मिनट ago

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

13 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

15 घंटे ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

1 दिन ago