समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर में एक अधेड़ का शव गाछी में पेड़ से फंदे से झूलता शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला दलसिंह सराय थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर गांव के पास की है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर के तेजनारायण पासवान के रूप में की गई। मृतक पिछले दस वर्षो से अपने ससुराल रामपुर जलालपुर में रहकर ताड़ी की दुकान चलाता था।
रविवार की देर शाम तेज नारायण घर नहीं पहुंचा, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान तेज नारायण का शव गाछी में ताड़ी दुकान के पास ही फंदे से झूलता बरामद किया गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
इधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज जांच में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि ताड़ी पीने के दौरान दुकान पर किसी व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा। संभवतः उसी के द्वारा हत्या कर शव को पेड़ में टांग दिया गया होगा। घटना के बाद से परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में अपराधियों ने एक ग्राम कचहरी सदस्य के पति की गोली मारकर…
समस्तीपुर : मॉडल स्कूल के रूप में चयनित पीआर इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में शुक्रवार को…
समस्तीपुर : भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर समस्तीपुर में…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी चौराहा पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चार लाख…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…