Bihar

बीपीएससी पेपर लीक कांड: आरोपी शक्ति सिंह का स्कूल होगा नीलाम, वसूल किए जाएंगे सात करोड़ रुपए

2022 में हुए बीपीएससी की 67वीं प्रारंभिक परीक्षा लीक करानेवाले मास्टरमाइंड शक्ति सिंह के खिलाफ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। गया शहर के डेल्हा स्थित जिस आईडियल हायर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल से पेपर लीक हुआ था, अब गया जिला प्रशासन उसे निलाम करने की तैयारी में है। हालांकि यह कार्रवाई बीपीएससी पेपर लीक करने के कारण नहीं की जा रही है। यह कार्रवाई उस स्कूल से इंटर का फॉर्म भरनेवाले छात्रों के लिए की गई है।

सात करोड़ की होगी वसूली

बताया गया कि शक्ति सिंह ने 2016 में 120 के बजाय 2057 बच्चों का फार्म इंटरमीडिएट में भरवा दिया था। बीएसईबी ने मान्यता रद्द कर रिजल्ट रोक दिया था। छात्रों की तरफ से हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की गई। हाईकोर्ट ने बच्चों की फीस वापस करने के साथ-साथ प्रति परीक्षार्थी बीस हजार रुपए हर्जाना जिला नजारत में जमा करने का आदेश दिया। इस मामले में डीएम के आदेश से सर्टिफिकेट केस किया गया है। यह राशि सूद सहित सात करोड़ से अधिक हो गई है। अब इसकी वसूली होगी।

स्कूल की संपत्ति नीलाम करने की तैयारी

पहले स्कूल की संपत्ति नीलाम होगी और यदि राशि पूरी नहीं हुई तो प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों की संपत्ति भी नीलाम होगी। इस मामले में स्थानीय तौर पर डेल्हा थाने में भी प्राथमिकी दर्ज है। डेल्हा स्थित आईडियल हायर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल का प्राचार्य शक्ति सिंह है। शक्ति सिंह रामशरण सिंह इवनिंग कॉलेज का भी प्राचार्य है। इसी कॉलेज में 67वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक हुआ था।

हालांकि, एक माह पहले शक्ति सिंह जमानत पर रिहा हो चुका है। विदित हो कि एक ही भवन में उक्त दो संस्थाओं के अलावा रामशरण सिंह सीनियर सेकेंड्री स्कूल भी संचालित कर रहा है। पटना हाईकोर्ट ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। पिछले 28 जून को हाईकोर्ट में गया के डीएम की सदेह उपस्थिति हुई है।

बिहार स्कूल परीक्षा समिति भी सवालों के घेरे में

फार्म भरने की प्रक्रिया के तहत छात्रों का फार्म डीईओ के माध्यम से बीएसईबी को भेजा जाता है। परंतु आईडियल स्कूल के मामले में ऐसा नहीं हुआ। बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद के आदेश से इतनी बड़ी संख्या में छात्रों का फार्म भरवाया गया और परीक्षा भी ली गई। सवाल यह कि ऐसा करने के पीछे बोर्ड अध्यक्ष की क्या मंशा थी

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की ह’त्या, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

43 मिनट ago

दो बच्चों के पिता ने नाबालिग किशोरी को भगाया, पिता और चचेरे भाई को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा…

3 घंटे ago

शिवालिक और नंदा देवी जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, LPG पर आई बड़ी खुशखबरी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ, बांस एवं केन शिल्प कारीगरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से तथा…

6 घंटे ago

बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

16 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होगी. बिहार की 5 सीटों के लिए…

13 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी तेज हवा

बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी तेज धूप तो…

15 घंटे ago