Bihar

बिहार के नेता प्रतिपक्ष अपने भाजपा विधायकों को लेकर महागठबंधन में शामिल होने वाले हैं, JDU ने ली चुटकी

महाराष्ट्र में जोड़-तोड़ की राजनीति के बीच बिहार की महागठबंधन सरकार में भी जल्द टूट के कयास लगाए जा रहे हैं। रविवार को भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में भी महाराष्ट्र जैसी स्थिति बन सकती है। अब इसपर जदयू ने पलटवार करते हुए चुटकी ली है।

सोमवार को जदयू पार्टी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से किए गए एक पोस्ट में कहा गया कि बिहार में महाराष्ट्र जैसे हालात बन रहे हैं। इसका तो मतलब ये हुआ कि बिहार के नेताप्रतिपक्ष अपने भाजपा विधायकों को लेकर महागठबंधन में शामिल होने वाले हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र में विपक्षी पार्टी एनसीपी के नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार ने रविवार को 40 विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे की सरकार को समर्थन दे दिया है। इसके साथ ही उन्‍होंने महाराष्‍ट्र के उप मुख्‍यमंत्री पद की शपथ भी ले ली। महाराष्ट्र में सियासी खेला के बाद अब भाजपा बिहार की महागठबंधन सरकार में सेंध मारने की कोशिश में है।

इस बीच जदयू ने कहा कि महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष कई विधायकों के साथ सरकार में शामिल हो गए हैं। बिहार में ऐसी स्थिति बनने का मतलब तो यही हुआ कि बिहार के नेताप्रतिपक्ष भी अपने भाजपा विधायकों को लेकर महागठबंधन सरकार में शामिल होने वाले हैं।

बता दें कि रविवार को सुशील मोदी ने कहा था कि बिहार में भी महाराष्ट्र-जैसी स्थिति बन सकती है। इसे भांपकर नीतीश कुमार ने विधायकों और सांसदों से वन-टू-वन बात करना शुरू कर दिया। मोदी ने कहा कि जदयू के विधायक-सांसद न राहुल गांधी को स्वीकार करेंगे, न तेजस्वी यादव को। पार्टी में बहुत जल्द भगदड़ की आशंका है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

5 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

7 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

20 घंटे ago