Bihar

बिहार: दो बच्चों की मां को तीन बच्चों के बाप से हुआ प्यार, पति ने मंदिर में करा दी दोनों की शादी

कई बार जब प्यार हद से गुजर जाए तो जुनून बन जाता है और कभी-कभी प्यार कुर्बानी का दूसरा नाम भी बन जाता है. ऐसे कई उदाहरण देखने को मिलते हैं. ऐसा ही एक मामला नवादा में देखने को मिला, जहां पति ने अपनी पत्नी के प्यार के लिए दोनों के रिश्ते को कुर्बान कर दिया और प्रेमी से उसकी शादी करायी. हालांकि इस दौरान पत्नी के आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा था.

पति ने प्रेमी से करवायी पत्नी की शादी: 

प्रेमी से पत्नी की शादी कराने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दोनों की शादी शंकर भगवान के मंदिर मं हुई. शादी का गवाह पूरा गांव बना. मामला नवादा के नादीरगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव का बताया जाता है.

तीन बच्चों का बाप है प्रेमी: 

पति को जब पता चला कि उसकी पत्नी किसी और से प्यार करती है, उसने दोनों की मंदिर में शादी करा दी. दोनों की शादी तीन साल पहले हुई थी और दो बच्चे हैं. वहीं प्रेमी नारदीगंज थाना क्षेत्र के नक्शेना गरहीया गांव का निवासी है और शादीशुदा है. उसके तीन बच्चे हैं.

समझाने पर भी प्रेमी से नहीं तोड़ा नाता:

पति को शादी के कुछ दिनों बाद ही अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल चुका था. जिसके बाद उसने अपनी पत्नी को बहुत समझाया. इसके बावजूद पत्नी नहीं मानी और प्रेमी से बात करती रही. दोनों चोरी छिपे मिलती भी थे.

महिला से मिलने आधी रात पहुंचा था प्रेमी:

बुधवार आधी रात को भी प्रेमी दुनिया की नजरों से बचता हुआ महिला से मिलने पहुंचा था. घरवालों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और फिर मंदिर में शादी करा दी. इस शादी के गवाह सिर्फ गांव ही नहीं बल्कि आसपास के इलाके के लोग भी बने.

पहले पति ने कही ये बात:

वहीं शादी के बाद पति ने कहा कि इस फैसले से दुखी हूं. लेकिन खुशी भी है. रोज-रोज का विवाद आखिरकार खत्म हो गया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

58 मिनट ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

3 घंटे ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

9 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

11 घंटे ago