Bihar

प्रधानमंत्री को बिना पत्नी के PM आवास में नहीं रहना चाहिए, यह गलत है: लालू यादव

अपने चुटीले बयानों से हमेशा गुदगुदाने वाले लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर से मजेदार टिप्पणी की है। राहुल गांधी को शादी की सलाह देकर पीएम फेस बनाने के संकेत के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। लालू यादव ने कहा कि शादी की बात एकदम अलग है और पीएम बनने का सवाल अलग मसला है। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें शादी के लिए कहा था, जो एकदम अलग है। जो भी पीएम है, वह बिना पत्नी के नहीं रहना चाहिए। कोई भी प्रधानमंत्री बिना पत्नी के नहीं रहना चाहिए। बिना पत्नी के जो लोग पीएम आवास में रहते हैं, वह गलत है।

इस दौरान लालू यादव ने विपक्षी महागठबंधन के लोकसभा चुनाव में 300 सीटें जीतने की भी भविष्यवाणी की। इस दौरान लालू यादव ने महाराष्ट्र के घटनाक्रम पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को भ्रष्टाचारियों के संयोजक हैं। वह जिसे भ्रष्ट बताया करते थे, उसे महाराष्ट्र में मंत्री बना दिया। भाजपा के लोग दोमुंहे हैं। कुछ कहते हैं और करते कुछ और हैं। यही नहीं उन्होंने शरद पवार का समर्थन भी किया। उन्होंने अजित पवार की ओर से रिटायरमेंट की सलाह को गलत बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई बूढ़ा नहीं होता है। इसकी कोई उम्र नहीं होती।

इससे पहले बुधवार को लालू प्रसाद यादव ने शरद पवार को लेकर कहा था कि उनकी महाराष्ट्र में एक हैसियत है। अजित पवार का कोई असर नहीं है। उनके अलग होने से कुछ नहीं होता। गौरतलब है कि अजित पवार ने चाचा को उनकी उम्र याद दिलाते हुए कहा था कि आप अब 82 साल के हो गए हैं, आखिर कहां जाकर रुकेंगे? अजित पवार ने कहा था कि मैं 5 बार डिप्टी सीएम बन चुका हूं, अब मुख्यमंत्री बनना है। मेरा बेटा भी मजाक करते हुए पूछता है कि पिताजी आप कब तक डिप्टी सीएम बनते रहेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

19 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

22 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

22 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

2 दिन ago