Bihar

चंद्रशेखर की भारी फजीहत: लालू परिवार के करीबी MLC ने कहा-मंत्री को सैंतने के लिए पाठक को लाया गया है, इस्तीफा दे दें चंद्रशेखर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच छिड़े विवाद में मंत्री की भारी फजीहत हो रही है. अब लालू परिवार के सबसे करीबी विधान पार्षद ने केके पाठक को सही ठहरा दिया है. आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि केके पाठक बिहार के सबसे कर्मठ अधिकारियों में से हैं. वे एक साल में शिक्षा विभाग को सुधार देंगे. अगर मंत्री चंद्रशेखर को लग रहा है कि वे अपमानित हो रहे हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिये. एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि मंत्री चंद्रशेखर को सैंतने के लिए केके पाठक को शिक्षा विभाग में लाया गया है.

मंत्री को सैंतने का इंतजाम :

एमएलसी सुनील सिंह ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि मंत्री चंद्रशेखर जो कर रहे थे उससे सिर्फ मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि विधायक और विधान पार्षद तक नाराज थे. विधानमंडल के पिछले सत्र में वे शिक्षा पर बात करने के बजाय हाथ में रामायण और महाभारत लेकर घूम रहे थे. जब ये बात किसी विधायक को अच्छी नहीं लग रही थी तो मुख्यमंत्री को कैसे अच्छा लग सकता था. सुनील सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि चंद्रशेखर को सैंतने के लिए केके पाठक को शिक्षा विभाग में लाया गया है.

सुनील सिंह ने कहा कि केके पाठक बिहार के सबसे इमानदार औऱ कर्मठ अधिकारियों में से एक रहे हैं. उन्हें मैंने काम करते देखा है. केके पाठक जब सहकारिता विभाग में तैनात थे तो उन्हें बिहार के सारे सहकारी बैंकों को नयी जिंदगी दे दी थी. जो सहकारी बैंक बंद होने वाले थे, वे सब मुनाफे में चल रहे हैं. केके पाठक जिस विभाग में गये, उस विभाग को चमका दिया. अगर वे शिक्षा विभाग में तैनात किये गये हैं तो ये तय है कि एक साल में बिहार का शिक्षा विभाग सुधर जायेगा. स्कूल से लेकर कॉलेज में शिक्षा का स्तर सुधर जायेगा. सिर्फ एक बार उन्हें तब फजीहत झेलनी पड़ी थी जब उन्हें मद्य निषेध विभाग में तैनात किया गया था. तब उन्होंने नालंदा के एक ऐसे व्यक्ति पर हाथ डाल दिया था जिसकी पहुंच सीधे नीतीश कुमार तक थी. तब उन्हें फजीहत के साथ पद छोड़ना पड़ा था.

इस्तीफा दे दें चंद्रशेखर :

एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि अगर मंत्री चंद्रशेखर को लग रहा है कि वे अपमानित हो रहे हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिये. उन्हें इस्तीफा देने से किसने रोका है. सुनील सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली रही है कि वह लोगों को सैंतने के लिए कड़क अधिकारियों को लगाते हैं. सुनील सिंह ने कहा कि एक दफे जब मेरा नीतीश कुमार से विवाद हुआ था तो मुख्यमंत्री ने मुझे सैंतने के लिए सीके अनिल को लगा दिया था. हालांकि मैं गलत नहीं था और सीके अनिल को लग गया कि वे बदला लेने के लिए अस्त्र बनाये जा रहे हैं तो वे मेरे मित्र बन गये.

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

1 घंटा ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

3 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

7 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

8 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

8 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

9 घंटे ago