लालू परिवार के खिलाफ ईडी के एक्शन को महागठबंधन ने बदले की कार्रवाई बताया है. जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि जो कार्रवाई ईडी ने की है, वह विपक्षी दलों को कमजोर करने का साजिश है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के तौर तरीके को पूरा देश देख रहा है कि किस तरह से विपक्षी दलों पर ईडी और सीबीआई कार्रवाई करती है और किस तरह से ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है.
“लालू परिवार को जो परेशान करने की नीयत से लगातार ये लोग दबाव बना रहे हैं, उसके पीछे की मंशा साफ है. वो चाहते हैं कि कैसे विपक्षी दलों में शामिल नेताओं को डराया जाए ताकि विपक्षी कुनबा कमजोर हो सके लेकिन देश की जनता ने मन बना लिया है INDIA का साथ देने का. वो लोग लाख कोशिश कर ले विपक्ष को डिफेम करने की लेकिन कुछ नहीं होगा”- अभिषेक झा, प्रवक्ता, जनता दल यूनाइटेड
‘विपक्ष का डराने की कोशिश’:
अभिषेक झा ने कहा कि जनता देख रही है कि जिस तरह से विपक्षी एकता को लेकर पूरे देश में दल एकजुट हो रहे हैं, वैसे में इस इंडिया गठबंधन से भारतीय जनता पार्टी के लोगों में बौखलाहट है. यह कार्रवाई जो लालू यादव या तेजस्वी यादव की संपत्ति को लेकर की गई है, वह राजनीतिक दुश्मनी निकालने के लिए की जा रही है.
‘इंडिया गठबंधन के साथ जनता’:
जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि जिस तरह की राजनीति केंद्र में बैठी हुई सरकार कर रही है, हम उसका विरोध करते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से चाहे जितना भी विपक्षी दलों के नेताओं को डराने और बदनाम करने की कोशिश कर ले, लेकिन हमलोग डरने वाले नहीं है. अभिषेक झा ने कहा कि जनता ने मन बना लिया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का साथ देना है.
ईडी ने लालू परिवार की संपत्ति अटैच की:
आपको बताएं कि रेलवे में जमीन के बदले नौकरी घोटाला में सोमवार को ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लालू परिवार की 6 करोड़ दो लाख की संपत्ति अटैच की है. इसके पहले भी दो बार उनकी संपत्ति अटैच की गई थी. इस मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव और तेजस्वी यादव आरोपी हैं.
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में अपराधियों ने एक ग्राम कचहरी सदस्य के पति की गोली मारकर…
समस्तीपुर : मॉडल स्कूल के रूप में चयनित पीआर इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में शुक्रवार को…
समस्तीपुर : भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर समस्तीपुर में…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी चौराहा पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चार लाख…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…