Bihar

बिहार नगर निकाय चुनाव 2023: BJP विधायक विनय बिहारी की पत्नी हारीं, उपसभापति पद के लिए आजमा रही थीं किस्मत

नगर निकाय चुनाव के तीसरे फेज का रिजल्ट रविवार को आ गया है। इसमें सबसे रोचक रिजल्ट बेतिया के मच्छगांवा नगर पंचायत के उपसभापति पद का रहा। बीजेपी से लौरिया विधायक विनय बिहारी की पत्नी चंचला बिहारी चुनाव लड़ी थी। चंचला बिहारी को इस पद पर मात मिली है। चंचला बिहारी को चुन्नी देवी ने 409 वोटों से पराजित किया है।

बता दें कि इस रिजल्ट के ऊपर सभी लौरिया विधानसभा क्षेत्र के लोगों की नजर टिकी हुई थी। मच्छगांवा नगर पंचायत में पहली बार चुनाव हुआ है। नवगठित नगर पंचायत में सभापति पद पर अश्विनी कुमार ने बाजी मारी है।

वहीं, चुन्नी देवी ने विधायक की पत्नी को हराकर उप सभापति की सीट पर जीत दर्ज की है। मच्छगांवा नगर पंचायत के उपसभापति पद पर आमने-सामने का मुकाबला था। एक तरफ बीजेपी विधायक विनय बिहारी की पत्नी चंचला बिहारी मैदान में थी तो वहीं, दूसरी तरफ चुन्नी देवी चुनाव में खड़ी थीं।

इधर, जीत के बाद चुन्नी देवी ने मच्छगांवा नगर पंचायत की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता के विश्वास पर हम खड़े उतरे हैं। जनता को अब न्याय मिलेगा और नगर पंचायत का विकास होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

10 घंटे ago