Samastipur

समस्तीपुर: बारात लेकर लौट रही स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे 3 दिनों से खड़ी दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में मारी जबरदस्त टक्कर, 3 की मौत व 5 घायल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/सिंघिया :- समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया-बहेड़ी पथ पर मरवाड़ा चौक के पास सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में शनिवार रात बारात लेकर लौट रही स्कार्पियो ने ठोकर मार दी। इस घटना में मौके पर दो बाराती की मौत हो गई जबकि एक बाराती की मौत दरभंगा डीएमसीएच में हुई है। जबकि इस घटना में 5 अन्य गंभीर रूप से जख्मी है जिनमें तीन की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

बताया गया है कि बारात मर्राबसंतपुर कुशेश्वरस्थान से वापस बहेड़ी के बलीगांव गांव लौट रही थी। मृतक की पहचान बहेड़ी उजैना के स्कार्पियो चालक श्याम कुमार यादव (25 वर्ष) एवं बाराती बली गांव के मो. नौशाद के पुत्र मोहम्मद सोनू (16 वर्ष) के रूप में की गई है। जबकि एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। वह गांव के मेहमान बताए गए हैं। वह शादी समारोह में भाग लेने के लिए आए हुए थे। मृतक श्याम और सोनू का शव सिंघिया पुलिस ने जब्त तक सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया है। जबकि तीसरे मृतक का शव डीएमसीएच में पड़ा हुआ है।

घटना के संबंध में बहेड़ी बलीगांव के मुनीतेस्यर नैयाज ने बताया कि रात करीब 12:00 बजे बलीगांव गांव के डॉक्टर इसराइल के पुत्र मो. सद्दाम की शादी कुशेश्वरस्थान थाने के मर्राबसंतपुर गांव में शनिवार रात्रि थी। शादी समारोह के बाद एक स्कॉर्पियो में 8 से 9 लोग सवार होकर वापस बलीगांव लौट रहे थे।

इसी दौरान मड़वारा चौक के पास सड़क किनारे पूर्व से खड़ी ट्रक में पीछे से स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही स्कार्पियो चालक श्याम के अलावा बाराती मो. सोनू की मौत हो गई। जबकि 5-6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी लोगों को देर रात ही दरभंगा ले जाया जा रहा था इसी दौरान रास्ते में एक अन्य बाराती की मौत हो गई। बताया गया है कि उक्त बाराती गांव के मेहमान हैं जो दूसरे जगह से बाराती में शामिल होने के लिए आए हुए थे। उधर इस घटना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी के बाद देर रात ही परिवार के लोग बड़ी संख्या में डीएमसीएच दरभंगा पहुंचे।

3 दिन पूर्व इसी जगह पर हुआ था हादसा :

परिवार वालों ने बताया कि मरवाड़ा चौक पर 3 दिन पूर्व दो ट्रक आपस में टकरा गए थे जिस कारण एक 12 चक्का ट्रक घटनास्थल पर ही लगी हुई थी। अगर पुलिस प्रशासन द्वारा उक्त ट्रक को सड़क से हटा दिया गया होता तो रात में हादसा नहीं होता। इस हादसे की पूर्ण जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन की है।

वहीं सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद सिंघिया पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। 2 मृतकों के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। एक की मौत दरभंगा में होने की सूचना है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

7 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

8 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

14 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

19 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

21 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

21 घंटे ago