Bihar

विपक्षी एकता पर बैठक के अगले ही दिन तेजस्वी निकले दिल्ली, विदेश जाने की चर्चा मगर बताया नहीं

विपक्षी एकता ही बैठक के अगले ही दिन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना हो गए। चर्चा है कि दिल्ली से तेजस्वी यादव विदेश जाएं। इधर, मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता को लेकर आयोजित बैठक ऐतिहासिक रही। बिहार ज्ञान की धरती है। यह लोकतंत्र की जननी है। बड़े-बड़े आंदोलन हुए ऐसे परिवर्तन हुए हैं चाहे चंपारण में हुए आंदोलन से परिवर्तन हुआ हो इमरजेंसी के खिलाफ जेपी ने जो मूवमेंट किया था।

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के दल एकजुट हुए

तेजस्वी यादव ने कहा कि पटना में हुई इतनी बड़ी बैठक में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के दल एकजुट हुए। और गोलबंद होने का ऐलान किया। यह सब कोई अपने हित के लिए नहीं कर रहा है बल्कि जनता की मांग पर लोग एकजुट हुए हैं। जनता मोदी की बात नहीं करना चाहती है अगला जो चुनाव है वह जनता का चुनाव है। या कोई विशेष व्यक्ति का चुनाव नहीं है। देशवासी के मुद्दे पर चुनाव होगा। जनता 2024 के चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल को कोई नाराजगी नहीं है

वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की नाराजगी के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें कोई नाराजगी नहीं है। सारी बातें हो चुकी है। इस मामले में किसी को कुछ कहना नहीं है। विपक्षी दलों की मीटिंग बहुत ही अच्छी रही। अगली बैठक शिमला में 12 जुलाई को होगी। उसके बाद कैसे क्या रणनीति बनेगी। उस पर प्रोग्राम बनेगा। उसके लिए डिटेल में बातें होगी। वहीं गृह मंत्री अमित शाह के फोटो सेशन के बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि वह लोग यही करते हैं। उन लोगों का यही काम है हम लोग जनता के हित के लिए एकजुट हुए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

7 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

12 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

17 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

18 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

19 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

19 घंटे ago