Bihar

बिहार में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में हुआ ये बदलाव, शिक्षा विभाग की ओर से आदेश किया गया जारी

बिहार सरकार की तरफ से शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। सामान्य वर्ग की महिलाओं और दिव्यांग और एससी-एसटी अभ्यर्थियों को सीटेट के अंकों में अब वही छूट मिलेगी जो बीटेट अभ्यर्थियों को मिलती थी। शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में सोमवार को ही अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इसी के साथ बीपीएससी में भी पात्रता संशोधन का आदेश जारी कर दिया है। बताया गया है कि सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी कि सीटेट केंद्र सरकार की तरफ से आयोजित किया जाता है। वही बीटेट का आयोजन बिहार की सरकार की तरफ से किया जाता है।

सामान्य वर्ग की महिलाएं 79943 पदों के लिए कर सकेंगी आवेदन

नई नियमावली के अनुसार सीटेट में सामान्य वर्ग की महिला जिन्हें न्यूनतम 82 अंक मिला होगा, वह भी प्राइमरी तक के 79943 पदों के लिए आवेदन कर सकेंगी। पहले इसके लिए न्यूनतम अंक 90 थे। पहले 90 अंक का मतलब 60 फीसद अंक होता है। वहीं 82 अंक का मतलब 55 फीसद अंक था। नई नियमावली के तहत अब एससी एसटी और दिव्यांग कोटे वाले सीटेट अभ्यर्थी जिन्होंने 75 अंक हासिल किए हों तो, वह भी अब इसके लिए पात्र माने जाएंगे। इसके पहले उनके लिए 82 अंक निर्धारित किया गया था। इसने बदलाव की वजह से लगभग 35 से 40000 अ‍भ्‍यर्थियों को शिक्षा भर्ती परीक्षा में शामिल होने का मौका मिल सकेगा। बताते चलें कि बीपीएससी की ओर से 1.70 लाख शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 12 जुलाई है।

महिलाओं के लिए आरक्षित की गई 50 प्रतिशत सीट

कक्षा 1 से 5 तक शिक्षक भर्ती में महिला अभ्यर्थियों को 50 फीसद रिजर्वेशन दिया जा रहा है। पंचायत और नगर निकायों में नियोजित शिक्षकों के अधिकतम उम्र सीमा का बंधन नहीं रखा गया है। जबकि टीईटी और एसटीइटी में पास अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में 10 साल की छूट दी जाएगी। यह परीक्षा 19, 20, 26 और 27 अगस्त को होनी है।

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

6 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

15 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

21 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

21 घंटे ago