Bihar

बड़ी खबर: CM नीतीश की तबीयत बिगड़ी, कैंसिल हुआ तमिलनाडु जाने का कार्यक्रम, अकेले रवाना हुए तेजस्वी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का तमिलनाडु जाने के कार्यक्रम ऐन वक्त पर कैंसिल हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई है।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज तमिलनाडु रवाना होना था। सीएम के तमिलनाडु जाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। तेजस्वी एयरपोर्ट पर पहुंचकर सीएम का इंतजार कर रहे थे, लेकिन एन वक्त पर नीतीश की तबीतय बिगड़ गई और उनका तमिलनाडु जाने का कार्यक्रम स्थगित हो गया। जिसके बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को अकेले ही तमिलनाडु के लिए रवाना होना पड़ा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक तमिलनाडु जाने का कार्यक्रम कैंसिल किया है। बताया जा रहा है कि बीते देर शाम मुख्यमंत्री की तबीयत नासाज हो गई थी। आज सुबह सीएम के तमिलनाडु रवाना होने को लेकर तैयारियां की गई थी। सीएम आवास से लेकर पटना एयरपोर्ट तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे लेकिन ऐन वक्त पर नीतीश कुमार ने जाने का इरादा बदल दिया।

उधर, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंच गए थे और सीएम के आने का इंतजार कर रहे थे। बाद में उन्हें पता चला कि सीएम तमिलनाडु नहीं जा रहे हैं। ऐसे में उन्हें अकेले ही तमिलनाडु के लिए रवाना होना पड़ा है। सीएम की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही उनके करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

10 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

11 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

11 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

21 घंटे ago