Bihar

बिहार के सीनियर अधिकारी जीतेन्द्र प्रसाद साह की मौत, हिमाचल प्रदेश में ट्रैकिंग के दौरान संयुक्त सचिव के साथ हादसा

बिहार सरकार के संयुक्त सचिव जीतेन्द्र प्रसाद साह की हिमाचल प्रदेश में मौत (Senior Officer Jitendra Prasad Shah) हो गई. बिहार से हिमाचल प्रदेश यात्रा पर अधिकारियों की टीम गई थी. बिहार सरकार के आधे दर्जन अधिकारी टीम में शामिल थे. ट्रैकिंग के दौरान संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी खाई में गिर गए और उनकी मौत हो गई.

25 जून हुआ हादसाः

जितेंद्र कुमार साह बिहार के गन्ना विकास विभाग में संयुक्त सचिव थे. 25 जून को हिमाचल प्रदेश के जाखा के निकट ट्रैकिंग करने के दौरान असंतुलित को दिए और फिर खाई में गिर गए. उनके सिर में गंभीर चोटें आई और फिर घटनास्थल पर उनकी मृत्यु हो गई. उनके मृत शरीर को एनडीआरएफ द्वारा निकाला गया उनके मृत शरीर को संडासृ अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु ले जाया जा रहा है.

पटना लाया जा रहा पार्थिव शरीरः

कल दिनांक 26 जून को प्रातः मृत शरीर का पोस्टमार्टम होगा. पोस्टमार्टम के बाद उन्हें चंडीगढ़ एयरपोर्ट लाया जाएगा, वहां से कल हवाई सेवा के द्वारा रात तक उनके पार्थिव शरीर का पटना लाया जाएगा. कल देर शाम उनके पार्थिव शरीर पटना पहुंचने की संभावना है. ट्रैकिंग में कुल 5 सदस्य शरीक थे. गन्ना विकास विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राम भगवान, पशुपालन विभाग के डॉ रमेश टीम में शामिल थे.

अधिकारी ने जताया शोकः

बिहार प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष शशांक शेखर सिन्हा. बिहार प्रशासनिक सेवा संघ के महासचिव सुनील कुमार तिवारी ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जितेंद्र साह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है. ईश्वर से प्रार्थना की है कि उन्हें मोक्ष मिले और सर्व शक्तिमान ईश्वर परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. दिवंगत जितेंद्र शाह अपने पीछे पत्नी तथा दो पुत्रों को छोड़ गए.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

3 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

4 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

8 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

9 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

10 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

10 घंटे ago