Bihar

रूठा मॉनसून हुआ एक्टिव, पूर्णिया-सीमांचल समेत कई जिलों में 24-48 घंटों में बारिश होगी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

भीषण गर्मी से परेशान बिहार वासियों के लिए अच्छी खबर है राज्य में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। संभावना जताई जा रही है कि 1 हफ्ते तक बारिश होगी। सोमवार से पूर्णिया में मानसून की गतिविधियां तेज हो जाएंगी जिसका असर पूरे बिहार पर दिखेगा। पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते 12 जून को मानसून ने बिहार में दस्तक दी थी। पूर्णिया में जमकर बारिश भी हुई थी।

मानसून के सक्रिय हो जाने से लोगों को हीटवेव से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। किसानों के चेहरे खिल जाएंगे क्योंकि खेती-बाड़ी की गतिविधियां तेज हो जाएंगी। रविवार को पटना गोपालगंज समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। मुजफ्फरपुर मोतिहारी सीतामढ़ी मधुबनी के कुछ इलाकों में बादल छाए हैं।

मौसम विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि पूर्णिया और आसपास के इलाकों में अगले 24 से 48 घंटे के बीच बारिश होगी इस दौरान वज्रपात और मेघ गर्जन की भी संभावना जताई गई है। 19 जून से 22 जून तक सीमांचल के अररिया, किशनगंज, कटिहार दिलों में मानसून के सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है। पूर्णिया के मौसम वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि अगले तीन-चार दिन मॉनसून के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हैं।

किशनगंज जिले में मौसम रविवार को मौसम कुल हो गया।सुबह से ही आसामान में हल्के बादल छाये रहे। पूरबा हवा चलती रही। जिससे मौसम में ठंडापन आ गया। मौसम विभाग द्वारा रविवार को जारी बुलेटिन में कहा गया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण अगले 24 घंटे में राज्य के कुछ भागों में मानसून के अग्रसर होने की अनुकूल स्थिति है। राज्य में 21 जून से अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि किशनगंज, अररिया, मधुबनी, कटिहार, मुंगेर, जमुई, लखीसराय और मुजफ्फरपुर जिले के भागों में मेघगर्जन एवं वज्रपात के साथ कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की स्तर की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों से सावधान रहने की अपील की है। जन सामान्य से भी सजग रहने की अपील की गई है।

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटें के अंदर सारण और नालंदा जिलों में तेज हवाओं के लोगों से बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही इन जिलों में वज्रपात होने का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वे सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। इसके अलावा पेड़ के नीचे नहीं जाने की सलाह दी है। साथ ही बिजली के खंभों से दूर रहने के लिए भी कहा गया है। किसान अपने खेतों में ना जाएं और मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

Avinash Roy

Recent Posts

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

6 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

7 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

13 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

18 घंटे ago