Bihar

खुशखबरी! पूर्णिया में बनेगा राज्य का चौथा एयरपोर्ट, देश के हवाई नेटवर्क से जुड़ेगा सीमांचल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

देश के हवाई नेटवर्क से बिहार के सीमांचल को जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए पूर्णिया में राज्य का चौथे एयरपोर्ट का निर्माण होगा। पूर्णिया में नागरिक विमान सेवा शुरू करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) और बिहार सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ है। पटना, गया, दरभंगा के बाद अब पूर्णिया से भी यात्री विमान के जरिए दूसरे शहर तक जा सकेंगे। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

AAI और बिहार सरकार के बीच समझौता

उड़ान योजना के तहत पूर्णिया एयरपोर्ट को भी दरभंगा एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाना है। यहां भी पहले से एयरफोर्स स्टेशन और शानदार रनवे की सुविधा है। सिविल इन्क्लेव के निर्माण के साथ रनवे की जरूरत के अनुसार री-कारपेटिंग की जाएगी। उधर, दरभंगा में सिविल इन्क्लेव के लिए बिहार सरकार व एएआई के बीच समझौता हुआ हैं। एएआई की कार्यपालक निदेशक चारुल पांडेय सहित एएआई व बिहार के वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में कई बातों पर सहमति बनी है। दरभंगा एयरपोर्ट पर कम दृश्यता में भी विमानों की सुगम लैंडिंग के इंतजाम होंगे।

2 हजार करोड़ का होगा खर्चा

पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण और दरभंगा एयरपोर्ट के विकास पर करीब 2 हजार करोड़ का खर्च होगा। नये एयरपोर्ट के निर्माण से सीमांचल व उसके आसपास के लोगों को व्यापार और यातायात सहित अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी। क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने से नये रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही आपात स्थिति में एयर एबुलेंस व अन्य सेवाओं में भी इलाके के लोगों को राहत मिलेगी। पूर्णिया में एयपोर्ट निर्माण के लिए एएआई और बिहार सरकार के बीच हुए करार हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

10 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

10 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

11 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

16 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

23 घंटे ago