Bihar

फिर बम धमाके से दहला भागलपुर, 17 साल के लड़के की मौत, तीन लोग घायल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

भागलपुर शनिवार को एक बार फिर से बम धमाके से दहल गया. इस हादसे में एक 17 साल के नाबालिग की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी है. इसके साथ ही, अन्य तीन लोग इसमें घायल भी हुए हैं. बताया जा रहा है कि ये धमाका बबरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद कुरैशी मुहल्ले में हुई है. जिस व्यक्ति के घर में धमाका हुआ है, उसका नाम अब्दुल गनी है.

जबकि, मृतक की पहचान तौसीफ आलम के रुप में हुई है. विस्फोट में अब्दुल गनी का पूरा घर उड़ गया. घटना की सूचना मिलने के साथ ही, बबरगंज थाना की पुलिस और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गयी. इसके बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी. विस्फोट के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है.

काफी दूर तक सुनाई दी बम की आवाज

स्थानीय लोगों ने बताया कि बम का धमाका इतना तेज था कि अब्दुल गनी का पूरा का पूरा घर उड़ गया. जबकि, धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी. बम के धमाके से आसपास के घरों को भी हल्का नुकसान हुआ है. बता दें कि इससे पहले भी भागलुपर में बम धमाके की घटना हो चुकी है. अभी कुछ दिनों पहले ही, मधुसूदनपुर ओपी अन्तर्गत शहजादपुर गांव में एक घर के पीछे बम धमाका हुआ था. इस धमाके में दो बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए थे. हालांकि, पुलिस ने बम धमाके मास्टर माइंड को पुलिस ने दो दिनों में ही गिरफ्तार कर लिया था.

इलाके में होता है अवैध पटाखा निर्माण

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जहां बम का धमाका हुआ है. वहां, कई घरों में अवैध तरीके से पटाखों का निर्माण किया जाता है. खासकर, नाथनगर, ततारपुर, बबरगंज, हुसैनाबाद, उर्दू बजार इलाका अवैध रूप से पटाखा निर्माण के लिए बदनाम है. ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि धमाका बारूद के कारण ही हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

3 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

5 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

5 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

13 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

16 घंटे ago