Bihar

बम ब्लास्ट की घटना से दहला बिहार का भागलपुर शहर, घटनास्थल पर युवक की मौत, तीन अन्य घायल

बिहार के भागलपुर में एक बार फिर से बम धमाकों की गूंज सुनाई दी है। कुछ दिन पहले मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र में बम ब्लास्ट में दो बच्चे घायल हो गए थे। इसकी गुत्थी अभी ढंग से सुलझी भी नहीं थी, कि दूसरी ब्लास्ट की घटना फिर भागलपुर से सामने आई। मामला बबरगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है। बबरगंज थानाक्षेत्र के कसाब टोला में शनिवार की शाम मुहम्मद बडुल कुरैशी का घर भीषण धमाके में जमींदोज हो गया।

मलबे में बडुल के 17 वर्षीय पुत्र मुहम्मद तौसिफ की मौके पर मौत हो गई, जबकि बडुल की पत्नी नाजमा खातून, पड़ोस के मुहम्मद अरशद कुरैशी की चार साल की बच्ची असफा और पड़ोसी मुहम्मद कलाम को दीवार के मलबे से गंभीर रूप से जख्मी हालत में निकालकर जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धमाके से आस-पास के घरों पर भी हुआ असर

धमाका इतना तेज था कि आस-पास के घरों की खिड़कियों के शीशे चटक गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मकान मालिक बडुल कुरैशी ने कहा है कि बम धमाका हुआ है, इसके बाद फोरेंसिक जांच टीम और बम निरोधी दस्ते को बुलाकर जांच की जा रही है।

मौके पर पहुंचे सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने कहा कि धमाका हुआ है। धमाका बम से हुआ या सिलिंडर से इसकी तकनीकी जांच के लिए फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते को बुलाकर जांच कराई जा रही है।

फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्‍ते ने शुरू की जांच

जांच कर रही टीम ने प्रारंभिक जांच में विस्फोट को तीव्र बताया है, जिसकी क्षमता तंग गली होने के कारण काफी बढ़ गई होगी। ऐसा बम धमाके में होता है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि एसएसपी आनंद कुमार या सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने नहीं की है।

लोग घरों से बाहर निकल बम धमाके की बात कहकर मचाने लगे शोर

धमाका इतना तीव्र था कि आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे चटक गए। लोग घरों से बदहवास हालत में जैसे-तैसे निकल कर बाहर बम धमाके का शोर मचाने लगे। भागते समय अंशो कुरैशी की गली में भागते समय कई लोग गिरकर चोटिल हो गए।

 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

1 घंटा ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

3 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

3 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

12 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

15 घंटे ago