समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार के इस ज़िले में पहली बार plastic waste से तैयार होंगी सड़कें, जानिए क्या है प्लान?

बिहार के पूर्णिया ज़िले में प्लास्टिक वेस्ट के ज़रिए सड़क निर्माण का अनोखा प्रयोग किया जा रहा है। प्लास्टिक वेस्ट से सड़क निर्माण के मद्देनज़र नगर निगम पूर्णिया ने तैयारी पूरी कर ली है।

सड़क निर्माण में पिचिंग के लिए प्लास्टिक वेस्ट को तारकोल के साथ इस्तेमाल किया जाएगा। नये प्रयोग की जानकारी देते हुए दीनानाथ (उप नगर आयुक्त, नगर निगम, पूर्णिया) ने बताया कि इस नई तकनीक के ज़रिए बेकार प्लास्टिक के कचरे को श्रेडिंग मशीन की मदद से काटकर तारकोल में मिलाया जाएगा।

IMG 20220723 WA0098

प्लास्टिक वेस्ट को तारकोल में मिलाकर सड़क के पिचिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें प्लास्टिक वेस्ट की सीमित मात्रा रहेगी। श्रेडिंग मशीन के ज़रिए काटे गए प्लास्टिक के कचरे को अलकतरा में मिलाकर इस्तेमाल करने से बनी सड़क टिकाऊ होगी।

IMG 20230522 WA0020IMG 20230604 105636 460

नगर निगम पूर्णिया के उप नगर आयुक्त दीनानाथ ने कहा कि प्लास्टिक के इस्तेमाल से बनाई गई सड़क काफी सालों तक टिकेगी। जलजमाव होने पर भी जल्दी सड़कें नहीं टूटेंगी। उन्होंने कहा कि पूर्णिया ज़िले में सड़क निर्माण के लिए यह बिल्कुल नई तकनीक है। जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

IMG 20230606 WA0083

नई तकनीक से बनाई जा रही सड़क की वजह से पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगा। प्लास्टिक की वजह से पर्यावरण प्रदूषित होता है, पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के मकसद से भी नगर निगम पूर्णिया ने यह अनोखा प्रयोग किया है।

IMG 20230324 WA0187 01

प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल का सड़क निर्माण में इस्तेमाल की वजह से पुर्णिया कचरा मुक्त होगा तो होगा, इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं पूर्णिया नगर निगम के सिटी मैनेजर शेखर कुमार ने कहा पूर्णिया में नगर निगम की पहल से जिले के लोगों को एक अच्छी सौगात दी जा रही है। यह अन्य जिलों के लिए भी मॉडल की तरह पेश किया जा सकेगा।

Sanjivani Hospital New Flex 2023 Bittu GIMG 20230620 WA0060IMG 20230416 WA0006 01