Bihar

मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर, सहनी गिरोह के तीन वांटेड लुटेरे पुलिस की गोली से घायल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

मुजफ्फरपुर में सहनी गिरोह और बिहार पुलिस के बीच मुठभेड़ में गिरोह के तीन सदस्यों के घायल होने की सूचना है. यह मुठभेड़ बुधवार की दोपहर बाद जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के सगहरी गांव में हुई है. बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अंतरराज्यीय सहनी लुटेरा गिरोह के कई सदस्य बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए मुजफ्फरपुर पहुंचे हैं. इस सूचना के बाद पुलिस की टीम कई दिनों से इस गिरोह की तलाश में थी. तीनों घायल अपराधियों की पहचान औराई निवासी कौशल दास, अतरार औराई निवासी संतोष साहनी उर्फ वैगन और तीसरा रशीद उर्फ डेबिड हथौड़ी जो मुजफ्फरपुर का रहने वाला है.

सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के सगहरी गांव में हुआ मुठभेड़

इसी बीच, बुधवार को डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय को सूचना मिली कि उनके थाना इलाके में ही लुटेरा गिरोह के सदस्यों का जुटान हुआ है. किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए अत्याधुनिक हथियारों से लैश गिरोह के सदस्य वहां जमा हुए है. इसके बाद डीएसपी मनोज पांडेय ने आनन-फानन में पुलिस की टीम तैयार की और लुटेरों के खिलाफ छापेमारी शुरू कर दी.

सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के सगहरी गांव के पास पुलिस जैसे ही पहुंची लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में कई राउंड फायरिंग की. करीब आधे घंटे तक चली मुठभेड़ में लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों के घायल होने की बात सामने आ रही है. तीनों को गोली लगी है.

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

जानकारी के अनुसार घटनास्थल से पुलिस ने एक कार्बाइन, दो देसी पिस्टल और 9.5 लाख कैश बरामद किया है. घायल तीनों अपराध कर्मियों को फिलहाल मेडिकल कॉलेज भेजा गया. वहां उसका इलाज चल रहा है. हालांकि अब तक अपराधियों को कितनी गोली लगी है, इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है, लेकिन डॉक्टरों की माने तो तीनों की हालत गंभीर बनी हुई.

सहनी गिरोह का बिहार के बाहर कई राज्यों में लूटपाट एवं जघन्य अपराधों का कारोबार चलता है. हाल ही में मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में एक निजी फाइनेंस बैंक से 20 लाख से अधिक रुपए की लूट में तीनों अपराधी शामिल थे. पूरे मामले पर एसएसपी राकेश कुमार ने कहा कि तीन अपराधियों को गोली लगी है. तीनों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : प्रेमिका से मिलने के लिए बुलाया और फिर 5 नाबालिग बच्चों ने साथ मिलकर धार-धार हथियार से काट डाला प्रेमी युवक का गला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले हसनपुर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या के मामले…

6 घंटे ago

साइबर ठगी के शिकार हुए युवक को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने रिकवर कर 25,760 रुपये कराए वापस

समस्तीपुर : साइबर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस…

12 घंटे ago

बिहार में हर रोज 1.7 लाख लीटर शराब गटक रहे लोग, अबतक 5 करोड़ लीटर जब्त; तेजस्वी ने शराबबंदी को मजाक बताया

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…

13 घंटे ago

नीतीश-सम्राट के सामने लगे ‘सीएम निशांत’ के नारे; मुस्कुराकर बढ़ गए मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…

15 घंटे ago

बिहार: बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

19 घंटे ago