Samastipur

बाइक व पिकअप के बीच हुई टक्कर में दो सहोदर भाईयों की मौ’त, शादी के बाद कमाने के लिए समस्तीपुर से ट्रेन पकड़कर जाते दिल्ली

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भरपूरा गांव के पास बुधवार को सड़क हादसे में सहोदर भाई की मौत हो गई। मृतक की पहचान विभूतिपुर पूरब पंचायत के वार्ड संख्या-10 निवासी रामविलास यादव के पुत्र गोलू कुमार (31 वर्ष) और चंदन कुमार (27 वर्ष) के रूप में की गई है।

बताया गया है कि गोलू की शादी गत 3 मई को हुई थी। उधर घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने दोनों भाइयों का शव सड़क पर रखकर जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में मौके पर पहुंची विभूतिपुर पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। पुलिस ने दोनों भाईयो के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि गोलू और चंदन दिल्ली जाने के लिए घर से बाइक से एक साथ निकला था। वह अपनी बाइक बहन के घर सलखन्नी में लगाकर शाम समस्तीपुर स्टेशन से स्वतंत्रा सेनानी एक्सप्रेस पकड़कर दिल्ली जाते। दोनों भाई बाइक से आ रहे थे, इसी दौरान भरपुरा गांव के पास समस्तीपुर की ओर से आ रही एक पिकअप ने सामने से उसे ठोकर मार दी। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

आक्रोशित लोगों ने 2 घंटे तक किया सड़क जाम

घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने दोनों भाइयों का शव सड़क पर रखकर समस्तीपुर-रोसड़ा पथ को जाम कर दिया। आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। बाद में पहुंचे विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप पाल ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया।

दिल्ली जाने के लिए समस्तीपुर स्टेशन जा रहा था

बताया गया कि गोलू शादी के मौके पर घर आया था। अब वह वापस दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान दोनों भाई बाइक से घर से निकले थे। अपनी बहन के घर सलखन्नी में बाइक लगाते और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पकड़कर समस्तीपुर स्टेशन से दिल्ली जाते। दिल्ली में दोनों काम करते हैं।

बाइट :

विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया गया है। दोनों शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी जप्त कर लिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

11 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

11 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

11 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

12 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

19 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

1 दिन ago