Bihar

डेली एक लाख रुपया से ज्यादा बांटते हैं पप्पू यादव, खुद बताया 40 साल में 280 करोड़ से ज्यादा बांटे

बिहार की राजनीति के हरफनमौला नेता और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने दावा किया है कि वह हर दिन कम से कम 1 लाखों रुपए बांट देते हैं। जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो ने दावा किया कि 1983 से लगातार काम करते आ रहे हैं। बीते 40 सालों में उन्होंने कम से कम 280 करोड़ रुपए लोगों के बीच बांट दिए या उड़ा दिए।

पटना में जन अधिकार पार्टी के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि मैं राजनीति करने के लिए यह काम नहीं करता बल्कि भाई की भूमिका निभाते हुए सेवा के लिए यह काम करता हूं। उस समय यह भी नहीं सोचता कि उस व्यक्ति से मुझे वोट मिलेगा या नहीं। मैं बिहार के पीड़ित लोगों की सहायता करता हूं और आगे भी करता रहूंगा।

पप्पू यादव ने कहा कि पुण्यतिथि राशि में मैं खुर्दा पंचायत का मुखिया बना उसके बाद 40 साल का समय बीत गया इस बीच प्रतिदिन मैंने अगर ₹100000 ही बांटे होंगे तो अब तक 280 करोड़ से ज्यादा लोगों की सेवा में दे दिया

पप्पू यादव ने कहा कि सामने चुनाव है और चुनाव में भी मुझे पैसा बांटना पड़े इसकी नौबत नहीं आनी आएगी। कुछ लोग कहते हैं कि चुनाव लड़ने में 4 करोड़ रुपए खर्च होंगे तब जीत होगी। अगर जीतने के लिए इतना खर्च पड़ेगा तो चंदा ही मांगना पड़ेगा। जिन लोगों के लिए मैं काम करता हूं उन्हें चंदा देना पड़ेगा। मैं इतना नासमझ नहीं कि चुनाव में पैसा बांटने की जरूरत पड़ जाए।

पप्पू यादव ने अपने विरोधियों पर तंज कसा उन्होंने कहा कि कुछ लोग चिंता करते हैं कि पप्पू यादव कौन सा टेबलेट खाता है कि सोता नहीं है और दिन रात दौड़ता रहता है। उन्हें यह समझ जाना चाहिए कि पप्पू यादव को जनता से ताकत मिलती है। लोगों से मिलकर ऊर्जा मिल जाती है।

बताते चलें कि जा प्रमुख पप्पू यादव ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत मधेपुरा से की थी लेकिन वह बिहार के सभी जिलों में घूमते रहते हैं और जरूरतमंदों के बीच पैसा बांटते रहते हैं। इसे लेकर कई बार उनकी आलोचना भी होती है। विरोधी पूछते हैं पप्पू यादव इतना पैसा आखिर कहां से लाते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

6 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

8 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

8 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

17 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

18 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

20 घंटे ago