समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार के पूर्व मंत्री के घर छाया मातम, पहले मां की मौत; अर्थी उठते ही भाई ने भी तोड़ा दम, एक साथ अंतिम संस्कार

बिहार सरकार में मंत्री रहे दिवंगत विनोद कुमार सिंह के घर में बुधवार को गजब वाकया देखने को मिला। कटिहार जिले के मनसाही स्थित बड़ी बथना गांव में मंगलवार को उनकी मां का निधन हो गया। बुधवार सुबह मां बुधिया देवी की जब अर्थी निकली तो विनोद कुमार के भाई रामानंद सिंह ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद मां की अर्थी को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया। अब दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया जाएगा। बुधिया देवी प्राणपुर से बीजेपी विधायक निशा सिंह की सास भी थीं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत विनोद कुमार सिंह की मां एवं मौजूदा प्राणपुर विधायक निशा सिंह की सास 85 वर्षीय बुधिया देवी का निधन मंगलवार सुबह हुआ। बुधवार को उनकी अर्थी घर से निकलकर गांव के रास्ते पर पहुंची ही थी कि तभी बुधिया देवी के दूसरे बेटे रामानंद सिंह ने दम तोड़ दिया। रामानंद पेशे से वकील थे।

IMG 20220723 WA0098

उनकी मौत की खबर मिलेत ही मां बुधिया देवी की अर्थी गांव में ही रुक गई। परिवारिक सूत्रों के अनुसार अब मां और बेटे की अर्थी एक साथ निकाली जाएगी और उनका अंतिम संस्कार मनिहारी अवस्थित गंगा घाट के किनारे किया जाएगा। हृदय विदारक इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं और पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की जानकारी मिलते ही राजनीतिक दल के नेताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ विधायक निशा सिंह के आवास पर लगनी शुरू हो गई।

IMG 20230604 105636 460IMG 20230522 WA0020

IMG 20230606 WA0083IMG 20230324 WA0187 01Sanjivani Hospital New Flex 2023 Bittu G20x10 unipole 18.05.2023 scaledIMG 20230416 WA0006 01Post 193 scaled