Bihar

शिक्षकों की लापरवाही पर नीतीश सरकार सख्त, स्कूल से गायब मिले तो कटेगा वेतन

बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही पर अब नीतीश सरकार सख्त रवैया अपनाएगी। राज्य सरकार की ओर से शिक्षा के क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए नई पहल की गई है। सभी जिलों के डीएम को अपने जिले के स्कूलों का हफ्ते में कम से कम दो बार निरीक्षण कराने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान अगर कोई भी शिक्षक ड्यूटी से गायब पाया जाता है, तो तुरंत उसका एक दिन का वेतन काट दिया जाएगा। शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक ने सभी अधिकारियों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। केके पाठक तेजतर्रार आईएएस अधिकारी माने जाते हैं। जिला शिक्षा अधिकारियों को भी छुट्टी के लिए एसीएस (अतिरिक्त मुख्य सचिव) से मंजूरी लेनी होगी। हालांकि, इमरजेंसी की स्थिति में वे अपने सीनियर अधिकारी को बोलकर छुट्टी ले सकते हैं। ये नियम सोमवार से लागू हो जाएंगे।

एससीईआरटी ने शनिवार को इस बारे में सर्कुलर जारी किया है। इसमें कहा गया है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी अगर जिले से बाहर जाते हैं, तो उन्हें पहले एसीएस से पूछना होगा। कोर्ट में पेशी के दौरान जाने पर भी यह नियम लागू होगा। सभी जिलाधिकारियों को नियमित सरकारी स्कूलों का निरीक्षण कराने के लिए कहा गया है। ड्यूटी पर गायब पाए गए शिक्षकों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

सर्कुलर के मुताबिक एससीईआरटी के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 9.30 बजे सेपहले ऑफिस पहुंचना होगा और रात 8 बजे तक काम करना होगा। शनिवार को कार्यालय शाम 6 बजे तक चलेंगे। सभी अधिकारियों को नए वर्क शेड्यूल का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हाजिरी साप्ताहिक चेक होगी।

बिहार शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक ने सभी जिलों के डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि वे सरकारी स्कूलों की मॉनिटरिंग करें। स्कूलों में मिड डे मील, शौचालयों की हालत, पेयजल की सुविधा और शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ की हाजिरी पर नियमित नजर रखें। यह मॉनिटरिंग 1 जुलाई से शुरू होगी। डीएम अपने जूनियर अधिकारियों को यह जिम्मेदारी दे सकते हैं। सप्ताह में कम से कम दो बार स्कूलों का निरीक्षण करने की बात कही गई है। डीएम खुद नहीं तो अपने जूनियर अधिकारियों से कहकर निरीक्षण करवाएंगे। एसीएस ने निर्देश दिए हैं कि निरीक्षण के दौरान अगर कोई शिक्षक ड्यूटी पर गायब पाया जाता है, तो उसकी एक दिन की सैलरी काटी जाए। साथ ही उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

6 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

12 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

15 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

15 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

15 घंटे ago