Bihar

खबर चलने के बाद हरकत में आई पुलिस, मासूम बच्ची के शव को पुलिस ने गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पिता व दादा पर हत्या का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन :- मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बी. एलौथ में दो वर्षीय बालिका की संदिग्ध मौत मामले में रविवार को मृत बच्ची की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस हरकत में आई। इस घटना को लेकर मयंक माधव के रूप में दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति हुई। उनके दिशा निर्देश पर मजदूरों को बुलाकर गढ्ढे से मृत बच्ची के शव को निकाला गया।

गड्ढा करीब 10 फीट गहरा था जो जेसीबी से खुदवाया गया था। शव बाहर निकाले जाने के बाद मृत बच्ची का जीव मुंह से बाहर निकला हुआ था। वहीं मृत बच्ची को देखकर ऐसा लगा कि वह जिस पोशाक में घर पर रहती थी, उसी पोशाक में उसे दफन किया गया है।

पुलिस ने मृत बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं आरोपित लोगों को गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। मुसरीघरारी थाना के सहायक थानाध्यक्ष मो. फहीम ने बताया कि मृतक बच्ची के दादा एवं पिता को शनिवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे सोमवार को न्यायिक हिरासत भेजा जाएगा। वहीं घटना में संलिप्त जेसीबी एवं बच्ची को दफनाने में लिप्त लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

2 मिनट ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

1 घंटा ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

5 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

6 घंटे ago

बिहार: मोतिहारी शराब कांड में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, 2 और मरे; अब तक 9 की गई जान

बिहार के मोतिहारी जिले के चर्चित तुरकौलिया शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ती…

7 घंटे ago