Bihar

बिहार: शादी समारोह में मुर्गा-चावल का भोज खाकर 250 लोग बीमार, गांव में मेडिकल कैंप लगाकर किया जा रहा इलाज

बिहार के बांका में एक शादी समारोह में खाना खाने से करीब 250 लोगों की तबीयत खराब हो गई. यह मामला बांका के चांदन प्रखंड के कसवावसिला पंचायत स्थित छीड़ा और हेठ छीड़ा गांव के मुस्लिम टोला का है. दरअसल, गुरुवार की रात बाबर अंसारी के घर शादी समारोह में लोग शामिल हुए थे. उसमें लोगों को मुर्गा चावल खिलाया गया था. शुक्रवार को इस शादी समारोह में खाना खाने वालों की तबीयत खराब होनी शुरू हो गई. लोगों को पेट दर्द की शिकायत हुई. इसके बाद रविवार तक दो सौ से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब हो गई.

गांव में लगाया गया है चिकित्सा शिविर:

चूंकि शुरुआत में लोगों ने मामूली पेट दर्द समझकर स्थानीय स्तर पर दवा ले ली. लेकिन बाद में धीरे-धीरे काफी लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी और स्थिति गंभीर होती चली गई. तब जाकर इस मामले की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई, तो अधिकारियों का भी दिमाग ठनका. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम संबंधित गांव पहुंची और वहां की स्थिति देख, गांव में ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिहाज से स्वास्थ्य कैंप लगाया गया. इसी शिविर में बीमार लोगों का इलाज किया जा रहा है.

डीएम ने दिया कैंप लगाने का आदेश:

गांव में एक के बाद एक सभी घरों से बीमारों की संख्या बढ़ने लगी है. बताया जाता है कि जितने लोगों की तबीयत खराब हो रही है. सब लोगों ने शादी समारोह में मुर्गा चावल खाया था. आज इतनी ज्यादा संख्या में लोगों के बीमार पड़ जाने से इसकी सूचना डीएम तक चली गई. इसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चांदन, रेफरल अस्पताल कटोरिया स्वास्थ्य विभाग की टीम दवा, एंबुलेंस के साथ छीड़ा गांव पहुंच कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गांव में ही कैंप कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

40 मिनट ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

6 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

7 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

7 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

7 घंटे ago