Bihar

दरभंगा एम्स की जमीन कैंसिल करने पर भड़के नीतीश कुमार, कहा- ये लोग हटेंगे तब ही होगा अच्छा काम

पटना में सोमवार को विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के नव नियुक्त कर्मियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान राज्य सरकार के द्वारा दरभंगा एम्स के लिए शोभन में दी गयी जमीन को केंद्र सरकार के द्वारा कैंसिल किये जाने पर खुलकर नाराजगी दिखायी. उन्होंने कहा कि हमने दरभंगा एम्स के लिए सारा काम कर दिया था. केंद्र से मिलकर सारी बात हो गयी थी. पहले DMCH में निर्माण की बात थी. वहां परेशानी थी तो शोभन में जगह देखकर जमीन दी गयी. शोभन में सबसे बेहतर जगह थी.

शोभन में फोरलेन बनाने की थी तैयारी

नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके दिमाग में कुछ और बात होगी. कुछ अच्छा काम करने की बात कहेंगे तो सुनेंगे नहीं. उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भी बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग हटेंगे तब जाकर अच्छा काम होगा.

उन्होंने प्रेस और मीडिया से अपील की कि वो भी वहां जाकर देखें कि कैसी जमीन देने की बात की गयी थी. सीएम ने बताया कि एम्स को देखते हुए वहां तक फोरलेन बनाने की तैयारी भी चल रही थी. उन्होंने कहा कि दरभंगा के अस्पतालों को भी बेहतर किया जाएगा.

सुशील मोदी ने किया था हमला

दरभंगा एम्स की जमीन को लेकर सुशील मोदी ने आज नीतीश कुमार पर हमला किया था. उन्होंने कहा था कि यदि दरभंगा में एम्स नहीं बनता तो इतिहास कभी नीतीश कुमार को माफ नहीं करेगा. सुशील मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम नहीं चाहते कि दरभंगा एम्स बनाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाए. मगर, इससे उत्तर बिहार और मिथिला के लाखों लोगों को इलाज से वंचित रह जाएंगे. इस क्षेत्र के लाखों लोगों को नुकसान उठाना पड़ेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

9 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

11 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

11 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

20 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

21 घंटे ago