Bihar

बिहार में समय से एक दिन पहले पहुंचा मॉनसून, पूर्णिया-किशनगंज के रास्ते बारिश ने दी दस्तक

बिहार में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। समय से एक दिन पहले ही राज्य में मॉनसून की एंट्री हो गई है। सूबे में मॉनसून आने का मानक समय 13 जून माना जाता है लेकिन इस बार एक दिन पहले 12 जून को ही मॉनसून करंट पहुंच गया है। पूर्णिया, किशनगंज के रास्ते मॉनसून का प्रवेश हुआ है। मौसम विभाग ने मॉनसून के आगमन की पुष्टि की थी।

पिछले चार सालों से बिहार में समय पर या समय पूर्व हो रहा मॉनसून का आगमन हो रहा है। इस साल भी एक दिन पहले मॉनसून बिहार में पहुंचा है। इसका मानक समय 13 जून बताया गया था। लेकिन 12 जून सोमवार को ही बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी।

इससे पहले रविवार की रात पूर्णिया में जोरदार बारिश हुई। पूर्णिया शहर से ग्रामीण इलाकों को मिलाकर 105 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। किशनगंज में भी कई स्थानों पर बारिश हुई। इसके अलावा पटना, कटिहार, नालंदा,अररिया, सुपौल जिलों में भी अच्छी बारिश हुई।

राजधानी पटना में रविवार की शाम 15 मिनट तक जोरदार बारिश हुई। शहरी क्षेत्र में 7 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। जबकि पटना के आसपास के इलाकों में 10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

समय से पहले मॉनसून के आगमन से गर्मी से लोगों को राहत मिली है पटना में 4 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है पिछले 1 सप्ताह से जूस आने वाली गर्मी से लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

1 घंटा ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

5 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

6 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

6 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

6 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

7 घंटे ago