बिहार के सीतामढ़ी में भाजपा के ‘नौ साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बयान पर राजद सांसद मनोज झा ने प्रतिक्रिया के रूप में सवाल पूछा कि देश में जो भी दाढ़ी रखते हैं, वह आतंकी ही हैं क्या? इस पर भाजपा नेता ने जवाब दिया कि राहुल गांधी को पार्टी के लोग पप्पू समझते हैं, तो उनको पप्पू-लप्पू कुछ भी कहा जा सकता है।
दरअसल, रामसूरत राय से प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूछा गया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दाढ़ी को लेकर विवादित बयान दिया है। उस पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने देश में सभी दाढ़ी रखने वालों को आतंकी नहीं बताया है, दाढ़ी तो देश में सभी रखते हैं। लोग परिकल्पना करते हैं कि किसका चेहरा किससे मिलता है। राहुल गांधी का चेहरा लादेन की तरह देखने में लग रहा था तो उन्होंने अपनी बात रखी है। वैसे राहुल गांधी अक्सर अपना हुलिया बदलते रहते हैं।
रामसूरत राय से पूछा गया कि आरजेडी का कहना है कि सुर्खियों में रहने के लिए सम्राट चौधरी इस तरीके के बयान देते रहते हैं। इसपर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि भाजपा के कोई भी नेता या कार्यकर्ता पूरे सबूत के साथ किसी के बारे में बोलते हैं।
दरअसल, भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। उसको लेकर बीजेपी की ओर से ‘नौ साल बेमिसाल’ कार्यक्रम हर जिले में आयोजित किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में सीतामढ़ी भाजपा कार्यालय में मीडिया संवाद सह प्रेस वार्ता आयोजित की गई थी। जहां पूर्व मंत्री सह भाजपा के जिला प्रभारी विधायक रामसूरत राय भी मौजूद रहे।
समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…
समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…
समस्तीपुर : लोहिया आश्रम में मंगलवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से कार्यक्रम आयोजित…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के 21 स्टेशनों पर सिग्नलिंग व्यवस्था को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाल] : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर - बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित…
समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…