Bihar

नीतीश नहीं बनेंगे पीएम, चुनाव बाद प्रधानमंत्री का होगा चयन; ललन सिंह का बड़ा बयान

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं है। वे भाजपामुक्त देश बनाने के लिए विपक्षी एकता में वो लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पटना में विपक्षी पार्टियों की एकता के लिए बैठक हो रही है, जब भाजपा सत्ता से बाहर होगी, तब इसी तरह एक और बैठक बुलाकर नेता सर्वसम्मति से चुना जाएगा। नेता जो भी हो, देश की लोकतंत्र की रक्षा करेगा।

जदयू दफ्तर में मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा ललन सिंह ने जदयू कार्यकर्ताओ से अपील की कि वे नीतीश कुमार को लेकर पीएम पद का नारा न लगाएं। इससे विपक्षी एकता कमजोर होगी। जदयू दफ्तर में मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, 23 की बैठक में अब 18 दल शामिल होंगे। फारुख अब्दुल्ला तथा महबूबा मुफ्ती ने भी सहमति दी है।

ललन सिंह ने यह भी कहा कि बीजेपी आरक्षण के विरोधी हैं। 1977 में कर्पूरी ठाकुर ने आरक्षण लागू किया था तो भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने उस सरकार को गिरा दिया था। जितनी भी संवैधानिक संस्थाएं हैं। सभी संवैधानिक संस्थाओं पर अपना नियंत्रण भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कर रखा है। मीडिया की स्वतंत्रता समाप्त हो गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

54 मिनट ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

1 घंटा ago

विद्यापतिधाम रेलवे परिसर में चला बुलडोजर, अतिक्रमण पर रेल पुलिस बल की हुई कार्रवाई

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाल] : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर - बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

13 घंटे ago