Bihar

बिहार से रूठा मानसून, जून में सिर्फ 28 फीसदी बारिश, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

बिहार में माॅनसून की बेरुखी जारी है. कुछ एक जगहों को छोड़ कर पूरे राज्य में कहीं भी माॅनसून का असर नहीं दिख रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अब तक मात्र 29.9 एमएम ही औसत बारिश रिकॉर्ड की गयी है, जबकि 23 जून तक पूरे राज्य में 106.4 एमएम बारिश का औसत रहा है.

इस हिसाब से अब तक मात्र 28 फीसदी ही बारिश हुई है, जो पूरे राज्य के औसत से 72 फीसदी कम है. वहीं, सबसे अधिक वर्षा की बात करें तो पूरे राज्य में अब तक किशनगंज के दीघल बैंक प्रखंड में सबसे 174.5 एमएम रिकॉर्ड किया गया है.

कुछ एक स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान

माैसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अगले 48 घंटों में राज्य में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के आसार हैं. अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, किशनगंज, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल और पश्चिमी चंपारण के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. पटना रोहतास, गया, पूर्वी-चंपारण, मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, शिवहर और सीतामढ़ी जिलों के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना व्यक्त की गयी है.

किसान चिंतित, मोटर पंप के सहारे बिचड़ा को जिंदा रखे हुए

मौसम की बेरुखी को देखते हुए किसानों का कहना है कि यदि बारिश नहीं हुई तो खेती पिछड़ जाएगी खेती पिछड़ने की स्थिति में फसल की पैदावार भी बेहतर नहीं मिलेगी. दर्जनों किसानों ने खेतों में धान का बिचड़ा डाल दिया हैं और मोटर पंप के सहारे बिचड़े को बचाने में जुटे हुए हैं. लेकिन अब समय पर मॉनसून की बारिश नहीं हुई तो रोपनी कैसे हो सकेगी. मानसून की बारिश नही होने की स्थिति में समय से बिचड़े तैयार नहीं होने के कारण रोपनी का कार्य समय से नहीं हो पाने की किसानों को फिक्र सताए जा रही है. हालांकि किसान बोरिंग चलाकर बिचड़ों को बचाने में और धान की रोपनी के कार्य में जुटे हुए हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

46 मिनट ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

1 घंटा ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

12 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

12 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

13 घंटे ago