Bihar

बिहार में कल विपक्षी दलों की मीटिंग: PDP नेता महबूबा मुफ्ती पटना पहुंचीं, ममता-केजरीवाल भी आज आएंगे; राहुल गांधी-खड़गे कल आएंगे

भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता की बैठक शुक्रवार को पटना में मुख्यमंत्री आवास में होगी। इसमें शामिल होने गैर भाजपा दलों के नेता आज से जुटेंगे। इसमें पांच राज्यों के मुख्यमंत्री और कई पूर्व मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

पार्टियां खुद की खातिर न्यूनतम साझा कार्यक्रम तय कर सकती हैं। बातचीत की खास लाइन, भाजपा व उसके सहयोगियों के खिलाफ संयुक्त विपक्ष का एक ही उम्मीदवार देने की होगी। ‘भाजपा हराओ’ का संकल्प पारित हो सकता है।

PDP नेता महबूबा मुफ्ती सुबह करीब 10.20 पर फ्लाइट से पटना पहुंच गई हैं। दिल्ली के CM केजरीवाल, ममता बनर्जी, भगवंत मान समेत कई नेता आज आएंगे। जबकि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी, शरद पवार समेत कुछ नेता कल आएंगे।

ये नेता आज आएंगे

गुरुवार की दोपहर 3.30 बजे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा और दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्नेला पटना पहुंचेंगी। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पटना आने के बाद पटना तख्त श्री हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा जाएंगे और वहां मत्था टेकेंगे।

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी गुरुवार को 3 बजे पटना पहुंचेंगी। उनके साथ TMC सांसद अभिषेक बनर्जी भी मौजूद होंगे। शाम 5.20 बजे ममता बनर्जी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगी। 23 जून की मीटिंग में शामिल होने के बाद वो शाम 4 बजे कोलकाता के लिए रवाना हो जाएंगी।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती पटना पहुंच चुकी हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, भाकपा महासचिव डी.राजा तथा भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य गुरुवार को आएंगे। राजकीय अतिथिशाला में रुकेंगे।

खड़गे, राहुल, शरद, हेमंत कल पहुंचेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ कांग्रेसी राहुल गांधी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, NCP के मुखिया शरद पवार, नेशनल कांफ्रेंस के प्रधान फारूख अब्दुल्ला, शिव सेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी आदि 23 जून को आएंगे। जदयू व राजद के नेता, मेजबान की भूमिका में होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

8 घंटे ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

10 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

10 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

11 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

14 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

16 घंटे ago