Bihar

बिहार में साढ़े तीन हजार सिम कार्ड ब्लॉक हुए, साइबर ठगी के खिलाफ ईओयू का बड़ा एक्शन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने साढ़े तीन हजार संदिग्ध सिम कार्ड ब्लॉक करा दिए हैं। ये सिम कार्ड ठगी, ऑनलाइन ठगी समेत अन्य अपराध में इस्तेमाल किए गए थे। केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय से विशेष अनुरोध कर सिम कार्ड सेवा प्रदाता कंपनियों के जरिए स्थायी तौर पर उन्हें बंद करवाया गया है।

ईओयू की जांच के दौरान पिछले तीन-चार महीने के दौरान लगभग 8 हजार संदिग्ध सिम कार्ड चिह्नित किए गए। इनमें साढ़े 3 हजार को ब्लॉक करा दिया गया,जबकि अन्य साढ़े 4 हजार को भी ब्लॉक करवाने के लिए केंद्र और संबंधित मोबाइल कंपनियों को लिखा गया है। इसकी प्रक्रिया चल रही है।

ये सभी सिम कार्ड किसी न किसी साइबर अपराध में इस्तेमाल किए गए। इनमें कई मोबाइल नंबरों का उपयोग दूसरे राज्यों में ठगी के गैंग का संचालन करने के लिए किया जाता था। जांच में पता चला कि सिम कार्ड फर्जी नाम और पते पर लिए गए थे। कुछ लोगों की बिना जानकारी के आधार का उपयोग करके सिम कार्ड खरीद लिए गए। दूसरे राज्यों के भी कुछएक पहचान-पत्र का उपयोग करके सिम खरीद कर साइबर अपराध में इनका इस्तेमाल किया जा रहा था।

ईओयू ने सभी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों और सिम बेचने वाले विक्रेताओं को भी सख्त हिदायत दी गई है कि वे किसी को सिम देने से पहले उनकी आईडी की पूरी पड़ताल कर लें। ईओयू के एडीजी नैय्यर हसनैन खान ने कहा कि साढ़े 3 हजार सिम ब्लॉक करवा दिए गए हैं। बाकी को बंद करवाने की प्रक्रिया भी चल रही है। इससे साइबर क्राइम के नेटवर्क को रोकने में मदद मिलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

11 मिनट ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

9 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

11 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

19 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

23 घंटे ago