Bihar

बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश, कर्मचारी और अधिकारी अब नहीं पहन सकेंगे जींस-टीशर्ट

बिहार में आईएएस केके पाठक के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बनने के बाद से लगातार व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आदेश जारी किए जा रहे हैं. इसी क्रम में शिक्षा विभाग ने अब एक और बड़ा आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि कोई भी कर्मचारी और अधिकारी टी शर्ट एवं जींस पैंट पहन कर कार्यालय नहीं आएंगे. अब शिक्षा विभाग पटना में पदस्थापित सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय में फॉर्मल कपड़े ही पहन कर आएंगे.

जींस और टी शर्ट पहन कर आने पर पाबंदीशिक्षा विभाग के प्रशासन निदेशालय ने विकास भवन स्थित शिक्षा विभाग के सचिवालय में कर्मचारी और अधिकारियों के टी शर्ट एवं जींस पहन कर आने पर पाबंदी लगा दी है. इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया गया है. प्रशासन निदेशक सुबोध कुमार चौधरी ने इस संदर्भ में जारी आदेश में लिखा है कि शिक्षा विभाग पटना में पदस्थापित सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय में गरिमामय औपचारिक कपड़े पहन कर ही कार्यालय आयें. पत्र में यह भी लिखा है कि विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय संस्कृति के विरुद्ध अनौपचारिक परिधान में आ रहे हैं, जो कार्यालय की गरिमा के प्रतिकूल है.

शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेशशिक्षा विभाग ने 28 जून बुधवार को अधिकारियों एव कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड से संबंधित यह आदेश जारी किया है. जिसकी प्रतिलिपि अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग के आप्त सचिव, सचिव के निजी सहायक , विशेष सचिव के निजी सहायक , सभी निदेशक , सयुंक्त सचिव , उप निदेशक (प्रशासन), उप सचिव , विशेष कार्य पदाधिकारी , सभी पदाधिकारी और कर्मचारियों को भेजी गयी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

19 मिनट ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

19 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

19 घंटे ago