Bihar

बिहार में बनेगी भूजल निकासी नियमावली, पानी कारोबारियों के प्लांट का होगा सर्वे, डीएम तैयार करेंगे रिपोर्ट

बिहार सरकार राज्य में ऐसे सभी प्लांट का सर्वे करायेगी, जो गलत तरीके से जमीन से पानी निकाल कर बेच रहे है. सूत्रों के मुताबिक राज्यभर में पानी के कारोबारी धड़ल्ले से प्रतिदिन 20 लाख लीटर से अधिक भूजल का दोहन करते है, लेकिन इन सभी के लिए कोई नियम नहीं है. पानी निकासी के दौरान लाखों लीटर पानी बर्बाद भी हो रहा है, जिसका उपयोग भी नहीं होता है.सरकार दिसंबर से पहले भूजल निकासी के लिए नियमावली तैयार करेगी और ऐसे सभी पानी बेचने वाले कारोबारियों पर कार्रवाई करेगी.

डीएम करेंगे कार्रवाई, बंद होगा पानी का प्लांट

जानकारी के मुताबिक इस संबंध में सभी डीएम को रिपोर्ट तैयार करने का दिशा-निर्देश भेजा जा रहा है. वहीं, बिहार में जल्द स्टेट ग्राउंड वाटर कमेटी का गठन होगा, जिसके बाद भूजल का दोहन करने वालों पर सख्ती की जायेगी. वर्तमान में सभी जिलों में ऐसे प्लांट का सर्वे होगा कि इनको पानी निकल कर बेचने का कहां-कहां से एनओसी मिला है.

यह है नियम

2011 के नियम के अनुसार कोई भी व्यक्ति बीआइएस प्रमाणन के बाद पैकेट बंद पेयजल, मिनरल वाटर की बिक्री कर सकता है. उसे भूगर्भ जल अधिनियम 2019 के अंतर्गत एनओसी लेना अनिवार्य है. यह एनओसी पांच वर्षों के लिए दी जाती है. प्लांट के लाइसेंस के लिए ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआइएस) के साथ नगर निगम व नगर परिषद व पीएचइडी, पर्यावरण, खाद्य आपूर्ति विभाग से अनुमति अनिवार्य है. वहीं, नियमों के अनुसार बॉटलिंग प्लांट स्थापित करने के लिए 15 सौ वर्गफुट जमीन हाेनी चाहिए. पानी का प्लांट लगाने के लिए 200 फुट तक की बोरिंग जरूरी है, लेकिन अधिकतर जगहों पर बस 20 फुट चाैड़ा व 30 फुट लंबे कमरे में प्लांट स्थापित है. बाेरिंग 100 फुट ही गहरा है.

आरओ की जगह चिलिंग प्लांट , 95 प्रतिशत के पास लाइसेंस नहीं

अधिकतर वाटर प्लांट में आरओ की जगह चीलिंग प्लांट के माध्यम से पानी की सप्लाइ की जा रही है. इसमें पानी को बैक्टीरिया खत्म होने तक ठंडा किया है और उसके बाद उसकी पैकिंग करके सप्लाइ की जाती है.वहीं, 90 प्रतिशत से अधिक प्लांट के पास प्रयोगशाला और जांच के लिए केमिस्ट की व्यवस्था नहीं है.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

7 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

8 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

9 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

11 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

11 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

14 घंटे ago