Bihar

बिहार में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई अधिकारी इधर से उधर, 245 BDO और 161 CDPO का तबादला

जून के अंतिम दिन 30 जून को नीतीश सरकार ने पैमाने पर अफसरों का तबादला किया है. बिहार प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों को इधर से उधर किया गया है. इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. सबसे अधिक तबादले समाज कल्याण विभाग और पंचायती राज में किया गया है. बिहार में कुल 161 सीडीपीओ और 245 बीडीओ को इधर से उधर किया गया है.

नीतीश सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के कई अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है. शुक्रवार को तबादले की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. स्थानांतरित किए गए अफसरों में सीडीपीओ, बीडीओ भी शामिल हैं. बिहार के 245 प्रखंडों में नए बीडीओ की पोस्टिंग की गई है. इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है. जारी अधिसूचना में 2 बीडीओ को वेटिंग फॉर पोस्टिंग रखा गया है.

वहीं समाज कल्याण विभाग में भारी पैमाने पर सीडीपीओ का तबादला किया गया है. इस संबंध में समाज कल्याण विभाग के तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. कुल 161 सीडीपीओ को इधर से उधर किया गया है. समाज कल्याण विभाग के बाद पंचायती राज विभाग में भी बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया गया है. प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी पंचायत समिति के कुल 45 लोगों का तबादला किया गया है. पंचायती राज विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है.

वहीं, बिहार के 74 शहरी निकायों में कार्यपालक पदाधिकारी की पोस्टिंग की गई है. इस संबंध में नगर विकास विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है. शहरी निकायों में नगर परिषद नगर पंचायतों में कार्यपालक पदाधिकारी की पोस्टिंग की गई है. इसके अलावे कई नगर निगम क्षेत्रों में उप नगर आयुक्त की पदस्थापन किया गया है. इस तरह जून के आखिरी दिन नीतीश सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों को इधर से उधर किया गया है. जिसमें सीडीपीओ, बीडीओ भी शामिल हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

4 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

6 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

17 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

17 घंटे ago