Bihar

बीपीएससी: शिक्षक भर्ती अभ्यार्थियों को आवेदन के लिए अभ्यास का मौका, डेमो एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक एक्टिव

बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक के 1 लाख 70 हजार पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक के पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं हाल ही में बीपीएससी ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए Demo Online Application Form का लिंक एक्टिव कर कर दिया है। यहां अभ्यर्थी 10 जून से 13 जून 2023 तक एप्लीकेशन फॉर्म भरने का प्रयास कर सकते हैं, जिससे आवेदन के लिए लिंक एक्टिव होने के बाद किसी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े। ध्यान रहे यह केवल प्रैक्टिस फॉर्म है। यह फॉर्म सेव नहीं किया जाएगा और ना ही यहां अपलोड दस्तावेज सेव होंगे। अभ्यर्थियों को 15 जून से पुन: अपना पंजीकरण कर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।

बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से शिक्षक के कुल 1.71 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें प्राइमरी शिक्षक के कुल 79 हजार 943 पद, टीजीटी के कुल 32 हजार 916 पद और पीजीटी शिक्षक के कुल 57 हजार 602 पद शामिल हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए प्रैक्टिस फॉर्म भर सकते हैं।

यहां भरें प्रैक्टिस फॉर्म

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर जाकर Demo Online Application Apply Online Link पर क्लिक करें।
यहा अपना पंजीकरण करें।
इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें, मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।

ध्यान रहे Demo Online Application के माध्यम से प्राप्त कोई भी जानकारी/दस्तावेज अंतिम आवेदन के लिए सेव नहीं किया जाएगा। आवेदन के लिए लिंक एक्टिव होने के बाद अभ्यर्थियों को पुन: अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।

BPSC Teacher Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया

बिहार सरकार के शिक्षक के इन पदों पर चयन प्रक्रिया की बात करें, तो अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का पैटर्न प्राइमरी, टीजीटी व पीजीटी शिक्षकों के लिए अलग अलग निर्धारित होगा। प्राइमरी शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए कुल दो घंटे का 2 पेपर आयोजित किए जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

मोहिउद्दीननगर में निलंबित ASI सरोज सिंह के घर से बरामद इंसास का रोहतास जिले से जुड़ा कनेक्शन, EVM की सुरक्षा में लगे जवान का चोरी हुआ था हथियार

समस्तीपुर : मोहिउद्दीनगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गंगा दियारा इलाके में निलंबित एएसआई सरोज सिंह…

8 घंटे ago

प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग में समस्तीपुर अव्वल, गणित मॉडल को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए यह क्षण अत्यंत गर्व और प्रेरणा से भरा रहा,…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में 8.0 तीव्रता के भूकंप का सिमुलेशन, 8 स्थानों पर चला मेगा मॉक ड्रिल; सायरन बजते ही सक्रिय हुईं रेस्क्यू टीमें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 मार्च को होगा 15वां डिस्ट्रिक्ट IMA कॉन्फ्रेंस-2026 का आयोजन

समस्तीपुर : आईएमए के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 मार्च…

10 घंटे ago

बिहार पुलिस के अफसरों पर मुकदमे से पहले लेनी होगी अनुमति, IPS को अरेस्ट करने की कोशिश के बाद अधिसूचना जारी

बिहार पुलिस के पदाधिकरी या कर्मी राज्य में कहीं भी पदस्थापित हों, उनपर मुकदमा चलाने…

10 घंटे ago

बंगाल में बीजेपी सरकार तय है, अमित शाह का अररिया से बड़ा ऐलान; पहला टास्क भी बता दिया

मिशन सीमांचल पर तीन दिनों के बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

18 घंटे ago