Bihar

आज से खुल गया दरभंगा तारामंडल, ऑनलाइन बुकिंग कर 2D और 3D में 4 शो का लुफ्त उठा सकेंगे लोग

पटना के बाद दरभंगा में बना बिहार का दूसरा तारामंडल आम लोगों के लिए तैयार है। आज शनिवार को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए तारामंडल के प्रभारी संदीप तिवारी ने बताया कि सीएम नीतीश का मिथिला के प्रति स्नेह ही आज दरभंगा में बिहार का दूसरा तारामंडल बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिससे मिथिला के लोगों को एक नया अवसर प्रदान हुआ।

आपको ज्ञात हो की इससे पूर्व तारामंडल-सह-ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय, दरभंगा को चालू करने को लेकर जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि तारामंडल-सह-ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय, दरभंगा के लिए निदेशालय द्वारा 15 जून चालू करने का निर्णय लिया गया था।

लेकिन बचे हुए काम पूर्ण होने के चलते अब 15 जून बजाए 10 जून से ही आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। शो का समय निदेशालय स्तर से तय किया गया है। तारामंडल के लिए बुकिंग ऑनलाईन(https://dstbihar.softelsolutions.in/) ही होगी। तारामंडल में शो देखने के लिए टिकट के साथ आने वाले को ही प्रवेश दिया जाएगा। काउन्टर से बुकिंग का निर्णाय बाद में लिया जाएगा।

आगे दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य संदीप तिवारी द्वारा बताया गया कि प्रवेश-निकास एवं शो का समय विभाग द्वारा निर्धारित किया गया है। पूर्वाह्न 11 बजे से पूर्वाह्न 11ः45 बजे तक 2D शो दिखाया जाएगा, जिसके लिए दर्शकों का प्रवेश समय पूर्वाह्न 10ः30 बजे निर्धारित किया गया है। वहीं अपराह्न 12ः15 बजे से 01 बजे तक 3D शो दिखाया जाएगा, जिसके लिए दर्शकों का प्रवेश का समय अपराह्न 12 बजे निर्धारित किया गया है।

जबकि अपराह्न 02ः15 बजे से अपराह्न 03 बजे तक पुनः 2D शो दिखाया जाएगा, जिसके लिए प्रवेश का समय अपराह्न 02 बजे निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही अपराह्न 03ः15 बजे से अपराह्न 04 बजे तक 3D शो दिखाया जाएगा, जिसके लिए प्रवेश का समय अपराह्न 03 बजे निर्धारित किया गया है।

वही प्राचार्य ने बताया कि प्रथम शो के लिए आये दर्शकों का पार्किंग से निकासी का समय अपराह्न 12 बजे, द्वितीय शो के पार्किंग से निकासी का समय अपराह्न 01ः30 बजे, तृतीय शो का पार्किंग से निकासी का समय अपराह्न 03ः30 बजे, तथा अंतिम शो के पार्किंग से निकासी का समय अपराह्न 04ः30 बजे तक निर्धारिया गया है। वही उन्होंने कहा कि पार्किंग के लिए भी शुल्क का भी निर्धारण कर लिया गया है।

जिसमें पार्किंग में प्रति 1.5 घंटा साईकिल 05 रूपये, मोटर साईकिल 20 रूपये, निजी चार चक्का 40 रूपये, हेलमेट के लिए 05 रूपये, मिनी बस, जीप, केब, टेक्सी, टेम्पू के लिए 50 रूपये तथा पयर्टक बस/एच.सी.वी. के लिए 100 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है। तय समय सीमा के बाद पार्किंग के लिए विलम्ब शुल्क देना होगा।

दरभंगा तारामंडल के अन्दर कुल – 150 सीट हैं। जिसमें से 5 सीट वीआईपी के लिए रिजर्व रखा जाएगा 145 सीटों के लिए बुकिंग चालू रहेगी। तारामंडल के 03 गेट हैं, पहले दिन के शो के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे है। तारामंडल में गाड़ी पार्किंग करने वाले को शो समाप्त होने के बाद पार्किंग खाली करने का बाध्यता होगी।

वहीं जिलाधिकारी द्वारा प्रारम्भिक दिनों में तारामंडल की सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यातायात व्यवस्था के लिए संबंधित थानाध्यक्ष को रूट का आकलन कर लेने का निर्देश दिया गया है। वही उन्होंने कहा कि टिकट की दर 2D शो के लिए 50 और 3D शो के लिए 70 रुपए रखा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

6 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

13 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

20 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

21 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

21 घंटे ago