Bihar

4 साल बाद खुला बिहार के प्रसिद्ध बाबा कारू मंदिर की दानपेटी का ताला, सड़े-गले नोट निकले

बिहार के सहरसा जिले में स्थित बाबा कारू धाम मंदिर की दान पेटी से लाखो रूपये सड़े गले नोट निकले हैं। चार साल बाद मंदिर की दान पेटी खोली गई है। बताया जा रहा है कि इसमें करीब 50 लाख रूपये कीमत के नोट हो सकते हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि रख रखाव में कमी की वजह से यह स्थिति बनी है।

4 वर्षों से नहीं खोली गई थी कारू बाबा मंदिर की दान पेटियां

खबरों के अनुसार, कई वर्षों बाद बाबा कारू धाम की दान पेटियों को खोला गया है। इसमें मिली धनराशि की पिछले 2 दिनों से इसकी गिनती चल रही है, जो आने वाले 15 दिन तक चल सकती है। दो दिनों की गिनती में लाखो रूपये के नोट ऐसे मिले हैं, जो सड़े—गले हैं। इसकी वजह से श्रद्धालु आहत हैं। यह हाल तब है, जब मंदिर और उसकी संपत्ति के रख-रखाव के लिए न्यास बोर्ड गठित है। एसडीओ समिति का प्रशासनिक अधिकारी होता है। पर पिछले कई वर्षों से इस तरफ ध्यान ही नहीं दिया गया।

छह में से सिर्फ एक दान पेटी को खोला गया

बताया जा रहा है कि मंदिर की छह दान पेटियों में से सिर्फ एक ही दान पेटी खोली गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अभी ​नोटों की गिनती करते हुए दो दिन बीता है। आने वाले 15 दिनों तक नोटों की गिनती चल सकती है। साल 2018 और 2019 के बाद इस तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिसकी वजह से ऐसा मामला सामने आया है।

चढ़ावा का कुछ हिस्सा दान पेटी में गिरने से ऐसा हुआ

स्थानीय लोगों के अनुसार, श्रद्धालु जब भगवान को पानी और दूध चढ़ाते हैं तो उसका कुछ हिस्सा दान पेटी में गिर जाता है। इस वजह से ऐसा हुआ है। दान पेटी से मिले नोटों को मंदिर समिति के प्रशासनिक अधिकारी द्वारा बैंक में जमा कराने का प्रावधान है। पर ऐसा नहीं हुआ। जिसकी वजह से लाखों रूपये के नोट बेकार हो गए हैं।

कारू बाबा मंदिर में नेपाल से भी आते हैं बड़ी संख्या में श्रद्धालु

आपको बता दें कि यह मंदिर कोसी नदी के तट पर बना है। संत शिरोम​णि कारू बाबा के इस मंदिर की प्रसिद्धि नेपाल तक है। भारत और नेपाल के श्रद्धालु बड़ी संख्या में हर साल मंदिर में पूजा-पाठ करते हैं। यहां उनकी मनोकामना पूरी होती है। कोसी नदी में नहाने के बाद ही लोग मंदिर में प्रवेश करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

3 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

5 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

7 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

7 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

10 घंटे ago