Bihar

बिहार में 16 जून को होगा नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, 3 विधायक बन सकते हैं मंत्री

बिहार में नीतीश कुमार कैबिनेट का विस्तार अब 16 जून को होगा. राज्यपाल सुबह साढ़े दस बजे नए मंत्री को शपथ दिलाएंगे. मिली जानकारी के अनुसार, जेडीयू विधायक रत्नेश सदा को मंत्री बनाया जा सकता है. मीडिया की ख़बरों के अनुसार आरजेडी खाते से भी कुछ विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. कुछ मिलाकर तीन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है.

सूत्रों ने बताया कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार भाजपा नेताओं को चर्चा के लिए दिल्ली बुलाया है. माना जा रहा है कि हम पार्टी के एनडीए में शामिल होने को लेकर चर्चा हो सकती है.

कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान से कहा,‘‘कैबिनेट विस्तार कुछ समय के बाद होने की उम्मीद है और जब भी यह होगा, यह सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए अच्छा होगा.’’ हालांकि, तेजस्वी ने इस बारे में पूछे गए सवालों को यह कहते हुए टाल दिया कि मंत्रियों को शामिल करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. मैं भी, उपमुख्यमंत्री के रूप में अपनी हैसियत का श्रेय उन्हीं को देता हूं. इस बीच, सुमन ने अपने पत्ते नहीं खोलते हुएकहा, ‘‘हम महागठबंधन नहीं छोड़ रहे हैं. हम नीतीश कुमार के साथ एकजुटता में शामिल हुए थे, जिनके विपक्षी एकता अभियान को हम सफल बनाना चाहते हैं और जिन्हें हम प्रधानमंत्री के रूप में देखकर खुश होंगे. अगर वह हमें गठबंधन से बाहर करने का विकल्प चुनते हैं, तो हम उसका सम्मान करेंगे.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विधायक दल के नेता विजय कुमार सिन्हा सहित भाजपा के नेताओं ने बयान जारी कर नीतीश कुमार पर ‘‘वरिष्ठ दलित नेता मांझी को अपमानित करने’’ का आरोप लगाया. भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने मांझी के आवास गए और बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मांझी एक ऐसे नेता हैं जो हमेशा राज्य के हित में काम करते हैं. वह जो भी निर्णय लेंगे, राजग द्वारा उसका सम्मान किया जाएगा.’’ गौरतलब है कि मांझी ने 2015 में ‘हम’ का गठन किया था. उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार की वापसी के लिए रास्ता बनाने के लिए जदयू छोड़ दिया था. महीनों बाद, पार्टी ने राजग सहयोगी के रूप में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा था.

Avinash Roy

Recent Posts

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

59 मिनट ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

2 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

4 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

4 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के विशाल का बृजे यूनिवर्सिटी ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में शोध रिसर्च के लिए किया गया चयन

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर प्रखंड के रहिमाबाद निवासी स्व. रामचंद्र शर्मा के पौत्र एवं संजीव कुमार…

6 घंटे ago