Bihar

एक लीटर फ्यूल में 100 KM चलती है ये 350cc की Bullet, बिहार के मिस्त्री ने कर दिखाया कमाल

बुलेट को लेकर कहा जाता है कि यह सबसे ज्यादा तेल पीने वाली बाइक्स में शामिल है लेकिन एक मैकेनिक ने तो इस दावे के उलट एक खास बुलेट बना दी है जिसका माइलेज हैरान करने वाला है. बिहार के एक शख्स का दावा है कि उसने एक ऐसी बुलेट बनाई है जो कि 1 लीटर फ्यूल में 100 किलोमीटर तक का माइलेज देती है. शख्स का कहना है कि कोई भी आकर उसके इस दावे को चुनौती दे सकता है. हैरानी की बात यह भी है कि बुलेट पेट्रोल नहीं बल्कि डीजल पर चलती है.

दरअसल, ये मैकेनिक बक्सर जिले के रहने वाले हैं जिनका नाम नाजिर है. नाजिर ने जो बुलेट बनाई है उसको लेकर चर्चा है कि बुलेट 100 किलोमीटर का माइलेज देती है. नाजिर ने यह बाइक कबाड़ से बनाई है जिसमें कई वाहनों के पुर्जे इस्तेमाल किए गए हैं. नाजिर के मुताबिक बुलेट के इंजन की क्षमता 350 सीसी है.

कबाड़ से जुटाए बुलेट के कल पुर्जे

डीजल से चलने वाली और 100 किलोमीटर का माइलेज देने वाली यह बुलेट काफी खास मानी जा रहा है. इसे बनाने वाले मिस्त्री नाजिर ने बताया कि कई कबाड़ में जाकर सामान को इकट्ठा किया जिसमें अलग-अलग गाड़ियों के कल पुर्जे शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इस बुलेट का काफी पावरफुल होने के साथ ही किफायती भी है.

माइलेज बढ़ाने के लिए लगाई खास मशीन 

बक्सर के मैकेनिक के मुताबिक इस किफायती बुलेट में चापाकल से लेकर सफारी गाड़ी तक के कल-पुर्जे लगाए गए हैं. साथ ही एक ऐसी मशीन लगाई है जिससे इसका माइलेज 1 लीटर में 100 किलोमीटर तक पहुंचता है. उन्होंने बताया कि वह इस बुलेट की कई बार टेस्टिंग कर चुके हैं. किफायती बुलेट बनाने वाले नाजिर इलाके में काफी पॉपुलर हो गए हैं और उनकी बुलेट देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहता है.

Avinash Roy

Recent Posts

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

55 मिनट ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

1 घंटा ago

विद्यापतिधाम रेलवे परिसर में चला बुलडोजर, अतिक्रमण पर रेल पुलिस बल की हुई कार्रवाई

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाल] : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर - बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

13 घंटे ago