Bihar

आ गया UPSC का फाइनल रिजल्ट, बिहार की गरिमा लोहिया को दूसरा स्थान, इशिता किशोर बनीं इस साल की टॉपर

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. इशिता किशोर इस साल की टॉपर बनी हैं. इशिता किशोर के बाद दूसरी रैंक बिहार के बक्सर की बेटी गरिमा लोहिया, तीसरी रैंक उमा हारती एन और चौथी रैंक स्मृति मिश्रा को मिली है. UPSC प्रीलिम्स परीक्षा 5 जून 2022 को हुई थी, जिसके परिणाम 22 जून को आ गए थे. मेंस परीक्षा 16 से 25 सितंबर 2022 तक हुई थी और उसके नतीजे 6 दिसंबर को आए थे. UPSC 2022 के इंटरव्यू 18 मई को पूरे हुए थे.

इस बार IRTS को फिर से UPSC की परीक्षा में शामिल कर लिया गया था जिसके चलते पदों की संख्या बढ़ गई थी. फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवारों का नाम शामिल है. इसके अलावा, 178 उम्मीदवारों को रिजर्व लिस्ट में रखा गया है. इसमें से 89 सामान्य श्रेणी के, 28 EWS, 5 ओबीसी और 4-4 SC और ST से हैं.

ढाई हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों का हुआ था इंटरव्यू

इस साल कुल 1022 पदों पर भर्ती निकाली गई थी. मेंस परीक्षा पास करने वाले 2529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था. पिछले पांच सालों में यह सबसे ज्यादा वैकेंसी थी. कुल सेलेक्ट हुए अभ्यर्थियों में से 345 अनारक्षित कैटेगरी से, 99 EWS से, 263 OBC से, 154 SC और 72 उम्मीदवार ST कैटगरी के हैं.

बता दें कि देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षा माने जाने वाली UPSC CSE को पास करने के बाद ही IAS, IPS, IFS और आईआरएस जैसे अधिकारी बनते हैं. यही अधिकारी आगे चलकर डीएम, एसपी और सेक्रेटरी जैसे पदों पर पहुंचते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

6 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

6 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago